{"_id":"5b44dd2f4f1c1bb9248b5b2d","slug":"51531239727-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददी के लोअर बटेड़ में उद्योगों द्वारा छोड़ा जा रहा है कैमिकल युक्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बददी के लोअर बटेड़ में उद्योगों द्वारा छोड़ा जा रहा है कैमिकल युक्त पानी
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअर बटेड़ में उद्योगों ने छोड़ा जा रहा है कैमिकल युक्त पानी
रात के अंधेरे में उद्योग संचालक कर रहे निकासी, ग्रामीणों ने जताई बोर्ड के प्रति नाराजगी
पंचायत की शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के लोअर बटेड़ में उद्योगों की ओर से पानी की निकासी के नालों में कैमिकल युक्त बदबूदार पानी छोड़ा जा रहा है। रात के समय में उद्योग सभी नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषित पानी छोड़ते हैं वहीं दिन में भी उद्योग बिना डर पर्यावरण को प्रदूषित करने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों अजय कुमार, अमित कुमार, हुसैन अली, दिनेश कुमार, हबीब, सादिक मोहम्मद, मुनीष कुमार, अंकित कुमार, रजनी, जमीला, पोला देवी, बशीरा, मोना देवी, मीनू, निशा कुमारी, सीमा देवी ने बताया कि उनके रिहायशी मकानों के नजदीक से पानी की निकासी का नाला निकलता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई उद्योगों की ओर से पानी की निकासी के नाले में केमिकल युक्त बदबूदार पानी छोड़ा जाता है। महिलाओं ने बताया कि अकसर रात के समय जहां उद्योग पानी छोड़ते हैं वहीं कई बार दिन के समय भी उद्योग पानी छोड़ने से गुरेज नहीं करते। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बाबत पंचायत को भी शिकायत दी गई थी लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। लंबे समय से उद्योगों द्वारा प्रदूषण फैलाने का गंदा खेल खेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैमिकल युक्त गंदे पानी की बदबू से दर्जनों परिवारों के लोग दुखी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी का निकासी का नाला एक क्राफ्ट उद्योग के समीप से होकर गुजरता है। पीछे से नाले में किसी भी तरह का कैमिकल नहीं आता, लेकिन फैक्टरी क्रॉस होने के बाद कैमिकल युक्त पानी नाले में आता है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में उद्योग प्रबंधन को कई बार बोला गया लेकिन उद्योग द्वारा प्रदूषण फैलाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
इनसेट...
जल्द मौके पर जाएगी बोर्ड की टीम : शारदा
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अविनाश शारदा का कहना है कि प्रदूषण विभाग को भी इस बाबत शिकायत मिली है। जल्द ही मौके का मुआयना कर मामले की जांच की जाएगी और उद्योग के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने उद्योगों को चेतावनी दी है कि वे इस तरह की हरकत न करें अन्यथा बोर्ड सख्त कदम उठाएगा।