फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिला अस्पताल को मिलेंगे दस और डॉक्टर

जिला अस्पताल को मिलेंगे दस और डॉक्टर

Sat, 14 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल को मिलेंगे दस और डॉक्टर
doctors
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डॉक्टरों की कमी अब खत्म हो जाएगी। अस्पताल में डॉक्टरों के पदों को 22 से बढ़ाकर 32 किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह एलान जनसभा के दौरान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोलन शहर को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए भी प्रदेश सरकार पांच करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस बजट से सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोलन जिले को कई सौगात दी हैं। सोलन अस्पताल में डॉक्टरों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, जबकि यहां मरीजों की तादाद डेढ़ हजार तक रहती है। यहां सोलन के अलावा शिमला और सिरमौर के रोगी भी उपचार के लिए पहुंचते हैं। सोलन अस्पताल की इस हालत को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब यहां डॉक्टरों के पद बढ़ाने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द दस डॉक्टरों की सौगात अस्पताल को मिलेगी। इसके अलावा शहर को स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए गिरि खड्ड पर उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार पांच करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना के शुरू होने के बाद सोलन शहर में पेयजल की किल्लत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शामती बाईपास का निर्माण जल्द पूरा हो, इसके लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए सरकार धनराशि प्रदान करेगी। राजगढ़ मार्ग पर बन रहे इस बाईपास से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ियों को सोलन शहर में प्रवेश की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा भारी वाहन भी बाईपास से ही गुजर पाएंगे। इसके अलावा डांगरी में उठाऊ पेयजल योजना के लिए 1.18 करोड़, डिग्री कॉलेज कंडाघाट के लिए दो करोड़ रुपये, कोटी स्कूल के लिए 3.5 करोड़ रुपये और चायल में 6.71 करोड़ रुपये बिजली सबस्टेशन की डिटेल जांच के बाद बजट जारी करने की बात कही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सोलन से उम्मीदवार रहे डॉ. राजेश कश्यप ने यह मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed