फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द शुरू होंगे आंखों के आपरेशन

क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द शुरू होंगे आंखों के आपरेशन

Thu, 23 Nov 2017 10:17 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द शुरू होंगे आंखों के आपरेशन
पलकें
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जल्द ही नेत्र रोगियों के आपरेशन शुरू हो जाएंगे। अस्पताल में आंखों से संबंधित आपरेशन के लिए पुराने आपरेशन थियेटर को नए सिरे से तैयार किया है। दिसंबर के पहले सप्ताह से लोगों को सोलन अस्पताल में आपरेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। डेढ़ साल से लोगों के आंख से संबंधित आपरेशन नहीं किए जा रहे थे। इस कारण आपरेशन थियेटर की नाजुक दशा और पुराने औजार का होना था। ऐसे में आंखों की सर्जरी कई महीनों से बंद पड़ी थी। लेकिन अब नए उपकरण आने के साथ ही कक्ष को नए सिरे से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में सिरमौर, शिमला और अन्य क्षेत्रों के लोग इलाज करवाने आते है। लेकिन उन्हें यहां पर आंख से संबंधित आपरेशन करवाने की सुविधा नहीं मिलती। हालांकि यहां पर छिटपुट सर्जरी सहित आंखों को चेकअप करने का कार्य तो किया जा रहा। लेकिन लोगों को आपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही थी। इसके चलते लोगों को आंख से संबंधित विभिन्न प्रकार के आपरेशन को करवाने के लिए शिमला या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अब जल्द ही आंखों के आपरेशन की सुविधा शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नहीं मिली चिल्ड्रन डॉक्टर की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल में अभी तक बच्चों के डॉक्टर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को अपने बच्चों का निजी अस्पताल में महंगी दरों पर इलाज करवाना पड़ रहा है। अस्पताल में पहुंच रहे रोगी बच्चों को शिमला या फिर चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। सोलन से करीब 50 किमी के सफर करना और निजी अस्पताल में इलाज करवाना भी उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले माह के शुरू से मिलेगी सुविधा : गुप्ता
एमएस डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि जब से उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अपना कार्यभार संभाला है तब से लेकर अभी तक यहां पर आपरेशन की कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। हालांकि डाक्टरों द्वारा छुटपुट सर्जरी सहित आंखों की जांच की जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल में नेत्र संबंधित आपरेशन की सुविधा जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आपरेशन थियेटर को नए सिरे से तैयार कर दिया है। इसमें आंख से संबंधित सभी आपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। इसमें इन सभी कार्य को करने में करीब आठ लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed