फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   50 years old water pipeline system to be changed spending rupees 3 crore in Solan town

तीन करोड़ से बदलेंगी शहर की 50 साल पुरानी पेयजल पाइप लाइन

Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के सोलन शहर में जल्द लोगों को बेहतरीन पेयजल सप्लाई की सुविधा मिलेगी। नगर निगम शहर के 17 वार्डों में बिछी करीब 50 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइनों को बदलने का कार्य करेगा। इसके लिए नगर निगम को एक करोड़ 40 लाख की राशि मिल चुकी है। इस पर कुल खर्चा करीब तीन करोड़ का होगा। पाइपलाइन बदलने से शहर की 65 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। नगर निगम की ओर से सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सोलन शहर को दो विभाग पानी मुहैया करवा रहे हैं। इसमें मुख्य पेयजल स्रोत से जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की लिफ्टिंग शहर के मुख्य भंडारण टैंक तक की जाती है। इसके बाद यहां से शहर में वितरण का कार्य नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। वर्तमान में पेयजल लाइनें पुरानी होने से कई जगह पाइप फट चुकी है। इस कारण रोजाना लीकेज से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। कई क्षेत्रों में मुख्य लाइन जमीन से काफी नीचे पहुंच गई है। इसके चलते पाइपों का मरम्मत कार्य भी नहीं हो पा रहा है। नई पेयजल लाइन से नगर निगम के कर्मचारियों सहित लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के लिए होगी अलग लाइन
नगर निगम की ओर से शहर के लोगों के साथ अग्निशमन विभाग को भी पानी मुहैया करवा रही है लेकिन शहर में लगे सभी हाइड्रेंट लोगों के घरों से जुड़ी पाइप लाइन से हैं। इस कारण अग्निशमन को आग लगने पर पानी नहीं मिल पाता। नई पाइपलाइन के साथ दमकल विभाग और हाइड्रेंटों के लिए अलग लाइन बिछाई जाएगी। इससे आपातकाल के दौरान विभाग को समय पर पानी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 वार्डों को मिलेगी सुविधा
नई पाइपलाइन की सुविधा शहर के पुराने और नए जोड़े गए 17 वार्डों को मिलेगी। वर्तमान में शहर के 15 वार्डों में पुरानी लाइन से पानी की सप्लाई दी जा रही हैं। नए जोड़े गए दो वार्डों में अभी इसकी व्यवस्था नहीं हैं। इस योजना के तहत इन दो वार्डों को भी मुख्य पेयजल लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे शहर की 65,000 से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
व्यर्थ नहीं बहेगा पानी
नई पाइपलाइन बिछने के बाद नगर निगम को पानी की लीकेज से छुटकारा मिल जाएगा। वर्तमान में सड़कों, लोगों के घरों सहित रास्तों के नीचे मुख्य लाइन बिछाई गई है। लाइन पुरानी होने से जंग लगने से कई जगह फट गई है। इससे लीकेज होती रहती है। कई क्षेत्रों में लीकेज से सड़कों को भी नुकसान हो रहा है।

लोगों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा
नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शहर में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए सर्वे कार्य किया गया है। अब इस कार्य को शुरू करने के लिए जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर में लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी। पाइपलाइन बदलने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये का खर्चा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed