फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   47 routes of Nalagarh transport depot remain closed

Solan News: नालागढ़ परिवहन डिपो के 47 रूट रहे बंद

Thu, 24 Aug 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 24 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ में वीरवार को डिपो के 47 रूट बंद रहे। नालागढ़ से शिमला एक भी रूट नहीं शुरू हो पाया। कालका भी कोई बस नहीं जा रही है। वहीं अंबाला के बीबीएन के 17 रूट थे। वर्तमान में सात रूट ही चल रहे हैं। लोगों को वाया बरोटीवाला, मंडावाला से सिसमा होते हुए भेजा जा रहा है। इस आपदा के चलते बद्दी के बाहरी राज्यों के कामगारों को अपने घरों को जाने के लिए काफी दिक्कत हो रही है। वहीं परिवहन निगम के नालागढ़ डिपो को प्रतिदिन साढ़े पांच लाख रुपये घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

नालागढ़ से प्रतिदिन 154 रूटों पर आवाजाही होती है। लेकिन बद्दी का पुल टूटने व रामशहर की सभी सड़कें बंद होने से पिछले दो दिन से 47 रूट बंद है। बीबीएन में काम करने वाले कामगार बद्दी में मकान की कमी के चलते पिंजौर, हरियाणा के गांव में किराए पर रहते हैं। 50 हजार से अधिक कामगार इन दोनों स्थानों से रोजाना आते हैं। इन कामगारों को लाने व ले जाने के लिए कंपनी की बसें लगी है। लेकिन बद्दी पुल टूटने से बरोटीवाला मार्ग पर सारा ट्रैफिक डायवर्ट हो गया है। ऐसे में पिंजौर व कालका पहुंचने के लिए दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। कामगार समय पर अपनी ड्यूटी नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे 40 फीसदी उद्योगों में कामगारों की कमी चलते काम प्रभावित हो रहा है। कालका के लिए बीबीएन से दो दर्जन के करीब प्रदेश भर के डिपुओं के रूट थे लेकिन तीन पुल टूटने से यह सभी प्रभावित हुए हैं। वहीं दून के पहाड़ी क्षेत्र व रामशहर क्षेत्र में संपर्क मार्ग बंद होने से कामगार अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ डिपो के आरएम हरपाल सिंह ने बताया कि अंबाला के लिए 17 रूट जाते थे लेकिन अब वाया बरोटीवाला से होते हुए सिसमा, चंडीगढ़ से अंबाला को निकल रहे हैं। एक तो यह लंबा रास्ता है वहीं दूसरे निगम ने कोई किराया भी नहीं बढ़ाया है। इस मार्ग पर जाम लगने के कारण गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में इन रूटों को बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि निगम को प्रतिदिन साढ़े पांच लाख रुपये का घाटा हो रहा है। लाभ वाले रूट बंद हो गए हैं और घाटे वाले रूट चलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed