{"_id":"62cc6a158164d41f6122589e","slug":"441-students-applied-for-admissions-in-first-year-in-solan-district-solan-news-sml4149309156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कॉलेजों में पहले दिन दाखिले के लिए 441 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कॉलेजों में पहले दिन दाखिले के लिए 441 ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पोर्टल खुलने के बाद शाम चार बजे तक 441 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। इसमें विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम समेत वोकेशनल कोर्स के लिए भी आवेदन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जमा कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 दिन के बाद पहली मेरिट सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को चार दिन का समय दिया जाएगा। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इसमें दो दिनों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। वोकेशनल कोर्स में प्रवेश 29 और 30 जुलाई तक ले सकेंगे।
उधर, डिग्री कॉलेज सोलन के कार्यकारी प्राचार्य राजेंद्र वर्मा ने बताया कि इस साल नई शिक्षा नीति के तहत नया बैच नहीं बैठेगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। ऑनलाइन माध्यम से फार्म और फीस ली जा रही है।