{"_id":"61f2ddacd55d1b282435eca1","slug":"44-house-maps-approved-in-baddi-municipal-council-meeting-solan-news-sml3977532120","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद बद्दी की बैठक में 44 भवनों के नक्शे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद बद्दी की बैठक में 44 भवनों के नक्शे पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। छह महीने के बाद हुई नगर परिषद बद्दी की बैठक में 44 भवनों को नक्शे पास किए गए। बैठक में जेई का पद खाली होने से पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही नप की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा होगी।
पिछले कई महीने से नप की बैठक नहीं होने से लोगों के भवनों के नक्शे के पास नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते वीरवार को हुई बैठक में कांग्रेस के सभी चारों पार्षदों ने भी बैठक में भाग लिया लेकिन नप को ही घेरने वाले भाजपा के पार्षद तरसेम चौधरी वीरवार को भी बैठक में नहीं आए।
नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने बताया कि बैठक में 44 भवनों के नक्शे पास किए गए। कांग्रेस पार्षद सुरजीत चौधरी ने बताया कि पिछले कई माह से बैठक न होने से लोगों के भवन के नक्शे पास नहीं हो पाए जिसके चलते उन्होंने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
नक्शे पास करवाने के लिए बैठक में किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि छह माह से बैठक नहीं हुई लेकिन भाजपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ईओ के साथ मिलकर ऑफलाइन टेंडर कर चहेतों को लाभ पहुंचाया। भाजपा के पार्षद इन कार्यों पर भी स्वीकृति चाहते थे लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने केवल नक्शों को सहमति दी जबकि अन्य कार्यों पर कोई चर्चा नहीं की।
ईओ रणधीर वर्मा ने बताया कि विकास कार्यों पर बैठक में चर्चा नहीं हुई। जल्द ही परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में नप अध्यक्ष उर्मिला चौधरी, उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, किरण टी, सुषमा देवी, अमरजीत कौर, मोहन लाल, जस्सी और सुरजीत चौधरी ने भाग लिया।