{"_id":"5cc9cfddbdec22077b457176","slug":"41556729821-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरा पंचायत में नहीं मिल रही सुचारु पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरा पंचायत में नहीं मिल रही सुचारु पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। जखौली से मंज्याट योजना में पानी की कमी ओर सुचारु रूप से सप्लाई न मिलने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोग ग्राम पंचायत देवरा की प्रधान अंजना ठाकुर की अध्यक्षता में एसडीएम अर्की विकास शुक्ला से मिले और उन्हें मांग पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि चार माह पहले जनमंच कार्यक्रम में जलापूर्ति की शिकायत का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।
इस बात को कई दफा अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बताया गया है। ग्राम पंचायत देवरा में जखौली से मंज्याट उठाऊ पेयजल योजना के तहत करीब 8-9 गांव आते हैं। इसमें पानी की भारी किल्लत होने से त्राहि-त्राहि मची हुई है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने यह भी बताया कि इस स्कीम को बने हुए 17 वर्ष के करीब बीत चुके हैं। उस समय आबादी कम होने के कारण जो पंप लगाए गए थे, उनकी क्षमता कम थी। यह समस्या लगभग दो-तीन वर्षों से चल रही है।
विभाग को दी समस्या दूर करने की चेतावनी
पिछले वर्ष चार नवंबर को हुए कुनिहार में जनमंच के माध्यम से पंचायत ने 200 लोगों के साथ अपनी बात रखी थी लेकिन समस्या का कोई भी समाधान न हुआ। पंचायत के सभी सदस्यों और लोगों ने विभाग को चेताया कि अगर उनकी समस्या का समाधान एक सप्ताह में नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी विभाग की होगी। इस अवसर पर रूप सिंह ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, दिलीप कुमार, गगन शर्मा, पूनम, शीशराम, बलदेव सिंह, राकेश कुमार, कैलाश चंद, निशा देवी, रीता, सावित्री, उमावती, सरस्वती, लीला, रीना, कमल, राजेंद्र, रवि चंद, संतोष उपस्थित रहे।