फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में दूसरे दिन भी नहीं चली निजी बसें, सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानी

सोलन में दूसरे दिन भी नहीं चली निजी बसें, सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सोलन में दूसरे दिन भी नहीं चली निजी बसें, सवारियों को झेलनी पड़ी परेशानी
सोलन। निजी बसों की हड़ताल का सोलन में दूूसरे दिन भी असर देखने को मिला। मंगलवार को सोलन में निजी बसों के पहिए थमे रहने से सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हुई। गौर रहे कि निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण मंगलवार को भी किसी भी रूट पर निजी बसों को चलते हुए नहीं देखा गया। सोलन में करीब 320 बसें रूटों पर नहीं दौड़ी हैं। एचआरटीसी ने अतिरिक्त बसों को रूटों पर दौड़ाया लेकिन इन बसों में भी भीड़ के चलते लोगों को काफी दिक्कतें आई। मांगों को लेकर हड़ताल पर गए निजी बस ऑपरेटरों व सरकार बीच अभी तक कोई बात बन नहीं पाई है। यदि आने वाले दिनों में भी यह हड़ताल जारी रहती है तो आम जनता को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

निजी बसों की हड़ताल के दूसरे दिन भी एचआरटीसी ने अतिरिक्त बसों को चलाए रखा। बसों की हड़ताल के बाद अब एचआरटीसी ने कमान संभाली है लेकिन अभी भी अधिकतर रूटों पर लोगों को बसें न मिलने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। एचआरटीसी की बसों में मंगलवार को भी ओवरलोडिंग देखने को मिली। बतया जा रहा है कि जब तक हड़ताल जारी रहेगी तब तक निगम द्वारा अतिरिक्त बसों को दौड़ाया जाएगा। एचआरटीसी के आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि निजी बसों की हड़ताल को लेकर निगम ने अतिरिक्त बसों को चलाया है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शूलिनी निजी बस ऑपरेटर के प्रधान रघुविंद्र मेहता ने बताया कि सरकार के साथ अभी तक मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। मंगलवार को भी सोलन में सभी निजी बसें हड़ताल पर रही। यदि सरकार अभी भी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में भी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम को फिर से सरकार के साथ बातचीत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चायल में भीड़ के कारण नहीं रुकी बसें
चायल (सोलन)। निजी बसों के न चलने से चायल के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा है कि एचआरटीसी की बसों में अधिक भीड़ होने के कारण रास्तें में खड़े कुछ लोगों के लिए बसें नहीं रुकीं। चायल से सोलन वाया झाजा मार्ग पर चलने वाली सोलन डिपू की बस में सुबह भारी भीड़ होने के कारण बस के चालक को आधी सवारियां रास्ते में ही छोड़नी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed