फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पानी के पाइप टूटने, शिफ्ट करने का जिम्मा कंपनी पर

पानी के पाइप टूटने, शिफ्ट करने का जिम्मा कंपनी पर

Wed, 01 Aug 2018 06:57 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
पानी के पाइप टूटने, शिफ्ट करने का जिम्मा कंपनी पर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। चंबाघाट से कैथलीघाट तक बनाए जाने वाले फोरलेन निर्माण में लोगों को पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए आईपीएच विभाग जल्द ही मौजूदा रेट लिस्ट फोरलेन कंपनी को सौंपेगा ताकि लोगों को पानी को लेकर कोई समस्या न झेलनी पड़े। इसके तहत पानी की सुचारु आपूर्ति की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। आईपीएच के अनुसार, विभाग इसके लिए संशोधित एस्टिमेट बनाकर कंपनी को देगा।

साथ ही कार्य के दौरान आईपीएच के अंडर ग्राउंड पाइपों के साथ अन्य स्थानों से जाने वाले पाइपों को शिफ्ट करने और उनकी टूट-फूट आदि का सारा कार्य कंपनी का होगा। इसके लिए कंपनी आईपीएच की निगरानी में कार्य को करेगी। साथ ही विभाग कंपनी को को-ऑर्डिनेट भी करेगा। इसी के साथ पहले भी धर्मपुर से सोलन फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान विभाग का कंपनी के साथ एमओयू साइन हुआ था। इसके तहत सारी मेंटेनेंस का कार्य कंपनी के हवाले था जिससे लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


आइपीएच और फोरलुन कंपनी कर चुकी है संयुक्त जांच
फोरलेन कार्य के बीच पानी की सप्लाई को लेकर किसी भी प्रकार की किल्लत आम जनमानस सहित विभाग को न झेलनी पड़े, इसके लिए आईपीच विभाग सोलन का फोरलेन कंपनी के साथ संयुक्त निरीक्षण हो चुका है। इसके अनुसार, जहां से फोरलेन जाएगा वहां से आईपीएच विभाग के पाइप, हैंड पंप और मेन लाइन शिफ्ट करने के साथ हर मरह की मेंटेनेंस का काम कंपनी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि फोरलेन कार्य के दौरान लोगों को पानी के लिए नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग कुछ दिनों के अंदर कंपनी को मौजूदा रेट लिस्ट देगा। इसके तहत पाइपों की देखरेख का जिम्मा कंपनी का होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आईपीएच निगरानी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed