{"_id":"5b49ef9b4f1c1b36748b4a53","slug":"41531572123-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज ट्रैक पर गिरी चट्टान ने रोके ट्रेन के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज ट्रैक पर गिरी चट्टान ने रोके ट्रेन के पहिये
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भारी बारिश के चलते परवाणू के पास रेलवे ट्रैक पर बड़ी चट्टान गिर गई। रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने के कारण करीब एक घंटे के लिए ट्रेन को रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मुशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। ट्रेन रुकने के कारण बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बरसात के मौसम में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने का सिलसिला जारी हो गया है। परवाणू और इसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से शाम लगभग 6:00 बजे कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर कालका से 11 किलोमीटर दूर पहाड़ से एक भारी चट्टान लुढ़क कर ट्रैक पर आ गिरी। इसके चलते रेल ट्रैक को भी क्षति पहुंची। जैसे ही यह सूचना गुम्मा स्टेशन मास्टर को मिली वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद कर्मचारियों ने चट्टान को ट्रैक से हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान शिमला की ओर से आने वाली ट्रेन डाउन पैसेंजर भी स्थल पर पहुंच गई। रेलवे ट्रैक से चट्टान को हटाने का कार्य लगभग एक घंटे में पूरा किया गया। इस कारण ट्रेन को करीब एक घंटा वहां पर रुकना पड़ा। इसके बाद शाम को करीब सात बजे ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। ट्रेन में बैठे लोगों ने रेल सेवा के बहाल होने के बाद राहत की सांस ली। पैसेंजर को कालका के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
तेंदुए का भी लगा रहा डर
रेलवे ट्रैक पर शाम के समय तेंदुए के बारे में यात्रियों को सूचित भी कर दिया गया था जिससे सभी यात्री अंदर ही बैठे रहे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच तेंदुआ स्टेशन के बाहर कुछ दूरी पर आकर बैठ गया। इस पर लाइन इंस्पेक्शन के लोग भी अपना काम छोड़ कर स्टेशन के अंदर दरवाजे बंद करके बैठ गए।
स्टेशन मास्टर गुम्मा एसके शर्मा ने कहा कि सूचना मिलते ही वह घटना स्थल पर पहुंचे और रेल ट्रैक पर गिरी चट्टान को हटाने के साथ ट्रैक को हुए नुकसान की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया की लगभग 7:00 बजे कार्य पूरा करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।