{"_id":"5a770dc64f1c1ba0268b8423","slug":"41517751750-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक संघ ने मांगी पुरानी पेंशन, उपनिदेशक को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक संघ ने मांगी पुरानी पेंशन, उपनिदेशक को सौंपा मांगपत्र
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Assistant teachers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने उप निदेशक उच्च शिक्षा पूनम सूद के साथ बैठक की। बैठक में विद्यार्थियों और अध्यापकों की पंद्रह सूत्रीय मांगों और समस्याओं को उप निदेशक के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा, जिला कार्यकारिणी और सभी खंडों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
उपनिदेशक से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, मुख्याध्यापकों व प्रधानाचार्यों की नियुक्ति जो पूर्व में तदर्थ आधार पर हुई है को यथा शीघ्र नियमित करना, वित्तीय लाभ देना, पीजीटी का पदनाम प्रवक्ता करना, हर स्कूल में डीपीई का पद सृजित करना और डीपीई का पदनाम प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) करना, नवीं व दसवीं में उच्च विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा देना, कंप्यूटर शिक्षा के लिए बच्चों की मासिक शुल्क एक सौ दस रुपये को खत्म कर निशुल्क शिक्षा देना, सभी महाविद्यालयों में रिक्त पदों को शीघ्र भरना, विद्यालयों में डाटा एंट्री ओपरेटर के पद सृजित करना, कॉमर्स प्रवक्ता को बीएड की शर्त पर हटाना व उन्हें नियमित करना, 4-9-14 के संदर्भ में वित्त अधिसूचना 7-7-14 व 9-9-14 को निरस्त करना, पदोन्नति पर दो वर्ष का प्रोवेशन अवधि को निरस्त करना, 1-1-2006 से संशोधित वेतनमान 2009 के तहत सीएंडवी टीजीटी व पीजीटी को क्रमश: 10 हजार 300, 10 हजार 830 व 12 हजार 90 जमा ग्रेड पे वेतनमान को नियुक्ति तिथि से देना, इंटरनेट सुविधा के लिए सभी विद्यालयों को वाईफाई व डॉन्गल देना, वार्षिक परीक्षाओं में बोर्ड केंद्रों में पुरुष चौकीदारों की नियुक्ति करना, जहां महिला चतुर्थ श्रेणी कार्यरत हैं, सभी स्कूलों में छात्र संख्या की शर्त में छूट देकर एनसीसी लागू करना आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
बैठक में कश्मीरी लाल, राकेश शर्मा, श्याम लाल, खेमचंद, अदित कंसाल, यशवीर सिंह, मनीष कुमार, महेंद्र पाल, नानक चंद, मनोज कश्यप, अमर सिंह, ध्यान सिंह, प्रमोद कुमार, विजय शास्त्री सहित संघ के अनेकों पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन