{"_id":"5a578e784f1c1b68188b45ed","slug":"41515687544-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बददी बरोटीवाला को जोडने वाला नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बददी बरोटीवाला को जोडने वाला नया
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल्द नदी के दो सिरों को जोड़ने पर बीबीएनडीए खर्च करेगा आठ करोड़, लोनिवि के इंजीनियर करेंगे पुल का निर्माण
बरसात के मौसम में दरक गया था पुराना पुल
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के दो मुख्य नगरों बद्दी और बरोटीवाला के बीच पड़ने वाली बाल्द नदी पर बड़े लक्कड़ डिपो के पास नए पुल का निर्माण होगा। बीबीएनडीए द्वारा बनवाए जा रहे इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके लिए बीबीएनडीए ने प्रथम चरण में 4 करोड़ रुपये की धनराशि लोनिवि के पास जमा करवा दी है।
लोनिवि इस बड़े पुल निर्माण की ड्राइंग तैयार करवा रहा है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बनने वाला नया और बड़ा पुल 132 मीटर लंबा तथा 7.50 मीटर चौड़ा होगा। डबल लेन बनने वाले इस पुल पर हाई लेवल मल्टी स्पैन बनेंगे। इस पुल के बनने से उद्योगपतियों सहित लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। बीते वर्ष अगस्त में बरसात के दिनों में यहां पर बना पुल दरक गया था। इससे उद्योगपतियों सहित आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद नए और बड़े पुल के निर्माण को लेकर मांग उठ रही थी। पुल 6 अगस्त को क्षतिग्रस्त हो गया था। मौजूदा पुल पर वर्ष 1979 में वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी। लेकिन 38 वर्षों के बाद यह पुल बरसात में दरक गया। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और बरोटीवाला को जोड़ने में लक्कड़ डिपो पुल की अहम भूमिका रहती है। बद्दी से बरोटीवाला झाड़माजरी आदि को आने जाने के लिए इसी मार्ग को तरजीह दी जाती है।
विभाग को मिल चुके हैं चार करोड़ : अग्निहोत्री
लोनिवि के एक्सईएन संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि बीबीएनडीए से पुल निर्माण के लिए विभाग को 4 करोड़ मिल चुके हैं। विभाग पुल की ड्राइंग तैयार करवा रहा है। अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए राजीव कुमार ने कहा कि बीबीएनडीए ने इस पुल का निर्माण लोनिवि करवाएगा। निर्माण कार्य के प्रथम चरण को लेकर धनराशि लोनिवि के पास जमा करवा दी है।