{"_id":"61054b778ebc3eeacc4243df","slug":"38481-ladies-given-nutritious-food-in-solan-kritika-kulhari-solan-news-sml378761036","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 38481 महिलाओं को दिया जा रहा पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 38481 महिलाओं को दिया जा रहा पोषाहार
विज्ञापन
सोलन सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं उपायुक्त। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। पूरक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन जिले में 38481 शिशुओं, बच्चों, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को पोषाहार दिया जा रहा है। तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग के 11747 बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व पाठशाला शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह बात सोलन में समेकित बाल विकास परियोजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समीक्षा समिति की बैठक में उजागर हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने की।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन को निर्देश दिए हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने सुकन्या समृद्धि एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अधिक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र टेगटा, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, नाबार्ड के प्रबंधक अशोक चैहान, जिला के सभी सीडीपीओ एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
69.60 लाख रुपये की करवाई एफडी
बैठक में बताया कि महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दो बच्चियों के जन्म पर डाकघर या बैंक में 12-12 हजार रुपये की एफडी करवाई जाती है। स्नातक स्तर की शिक्षा तक वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। सोलन जिले में योजना के तहत 2020-21 में लगभग 62.51 लाख और 2021-22 में अभी तक लगभग 69.60 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
52 शादियों के लिए मदद राशि
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के पात्र लड़कियों को विवाह अनुदान के रूप में 51 हजार की सहायता राशि दी जाती है। सोलन जिले में 2020-21 में योजना के तहत 105 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 49.61 लाख और 2021-22 में अभी तक 52 पात्र लड़कियों के विवाह के लिए 26.80 लाख उपलब्ध करवाए गए।