फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   37 lacs brunet in ex BDC member house in nalagrah

पूर्व बीडीसी सदस्य के घर में आग से 37 लाख का नुकसान

Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
सोलन, नालागढ़, ब्यूरो
सोलन, नालागढ़, ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
37 lacs brunet in ex BDC member house in nalagrah

उपतहसील रामशहर की धर्माणा पंचायत के गडोन गांव में दो सगे भाईयों के घर की ऊपरी मंजिल के आठ कमरों में आग लगने से 37 लाख का सामान जल गया। गडोन के पूर्व बीडीसी सदस्य चमन लाल और उनके भाई हरिंद्र के घर में लगी आग में नालागढ़-रामशहर रोड की खस्ता हालत ने भी घी डालने का काम किया। दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद घटना तक के 26 किलोमीटर के सफर को तय करने में 1 घंटा 15 मिनट का समय लग गया।

विज्ञापन


विभाग के वाहन पहुंचने तक मकान के सभी कमरे लगभग जल चुके थे। ग्रामीणों ने आग को काबू करने का प्रयास किया। पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की है। आग से मकान की दूसरी मंजिल के आठ
विज्ञापन


कमरों सहित सोने-चांदी के गहने, फ्रिज, टीवी, कपड़ेे, बिस्तर, अलमारी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सुबह 7.45 बजे लगी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार डीआर चौधरी ने कहा कि आग से करीब 37 लाख का नुकसान दोनों परिवारों को हुआ है। प्रशासन की ओर से फौरी राहत दे दी है। अग्रिम राहत राशि के लिए मामला तैयार कर भेजा जाएगा। आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं पहुंचा है।

रामशहर में उठी फायर पोस्ट की मांग
रामशहर में अगर फायर पोस्ट मौजूद रहता तो दमकल विभाग घटना स्थल तक 10 मिनट में पहुंच सकता था। पूर्व बीडीसी सदस्य व भाई के मकान में लगी आग के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान राम चंद, उप प्रधान मोहन लाल, भगवान दास, सोम नाथ ने सरकार से रामशहर में फायर पोस्ट खोलने की मांग की है। 


कहा कि नालागढ़ से उप तहसील के दूरवर्ती क्षेत्रों तक नालागढ़ से फायर टेंडर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण आगजनी की घटनाओं में चमनलाल और हरिंद्र जैसे परिवारों को अपने मकान गंवाने पड़ रहे हैं। सरकार सुरक्षा के मद्देनजर रामशहर में फायर पोस्ट खोलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed