{"_id":"655606a1456023dc6b097bfb","slug":"36-participants-will-take-part-in-state-level-yoga-competition-in-himachal-solan-news-c-176-1-ssml1040-10989-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमचाल में 36 प्रतिभागी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमचाल में 36 प्रतिभागी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
Thu, 16 Nov 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित हिमाचल के प्रतिभागी। संवाद
19 से 27 नवंबर तक असम के गुवाहाटी में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 48वीं योग आसन प्रतियोगिता 19 से 27 नवंबर तक असम के गुवाहाटी में होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के 36 प्रतिभागी भाग लेंगे।
हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय योगा कोच रमन शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के 36 योग खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिभागी 8-10, 10-12, 12-14, 14-16, 16 से 18 आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न आसनों का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहने वाले प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पूर्व भी आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय कोच रमन शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के लगभग 20 बच्चे अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाई प्रतियोगिता में मेडल जीत चुके हैं। इस बार भी हिमाचल के कई स्थानों पर योग कैंप लगाकर बच्चों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। उम्मीद जताई है कि इस बार भी हमारे योगा खिलाडी मेडल जीत कर हिमाचल का गौरव बढ़ाएंगे।