फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   36 children of Solan and Sirmaur wore Yagyopaveet

Solan News: सोलन और सिरमौर के 36 बच्चों ने धारण किया यज्ञोपवीत

Fri, 14 Feb 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
36 children of Solan and Sirmaur wore Yagyopaveet
नगर निगम की ओर से चलाए गए अ​भियान के दौरान जागरूकता रैली को रवाना करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन के साथ लगते धरोट गांव में विजेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में सभी के सहयोग से सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। दो दिनों तक आयोजित हुए इस उपनयन संस्कार में सोलन ही नहीं जिला सिरमौर के बच्चों ने भी यज्ञोपवीत धारण किया। दो दिनों तक कर्मकांड के विख्यात ज्ञाता लोकेश शास्त्री ने बच्चों को विधि विधान से यज्ञोपवीत धारण करवाया। इस दौरान सारी परंपराओं का निर्वहन किया गया। सोलन जिला सोलन सहित सिरमौर के कुल 36 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया गया। इस दौरान यज्ञोपवीत धारण करने वालों को गुरु दीक्षा दी गई। वहीं उन्होंने भिक्षाटन भी किया। बच्चों को सनातन धर्म के बारे बताया गया व पौराणिक संस्कृति सभ्यता को अपनाने का आग्रह किया गया। उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों का विधान है। उनमें एक उपनयन संस्कार है। इस संस्कार से बालक के मन में अध्यात्म चेतना जागृत होती है। ऐसा कहा जाता है कि जब बालक ज्ञान अर्जन योग्य हो जाता है, तब उपनयन संस्कार किया जाता है। विजेश्वर देवता मंदिर कमेटी के संयोजक राम रतन शर्मा ने बताया कि अपनी सभ्यता संस्कृति एवं युवाओं को सनातन धर्म से जोड़े रखने के लिए इस सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन दो दिनों तक किया गया। इसकार्यक्रम में धार्मिक शिक्षा व गुरु दीक्षा भी प्रदान की गई। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed