फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   3,52,901 voters will cast their votes in 17 wards of the Zila Parishad.

Solan News: जिला परिषद के 17 वार्डों में 3,52,901 मतदाता डालेंगे वोट

Sun, 24 May 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
कई वार्डों में 20-20 पंचायतें शामिल, 25 हजार से ज्यादा वोटर
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड-1 दाड़ला में 18 ग्राम पंचायतें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन जिला के सभी 17 जिला परिषद वार्डों में 26, 28 और 30 मई को होने वाले निर्वाचन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि जिला के सभी 17 जिला परिषद वार्डों में कुल 3,52,901 मतदाता हैं। इनमें 1,79,987 पुरुष और 1,72,914 महिला मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि जिला के विकास खंड कुनिहार के जिला परिषद वार्ड-1 दाड़ला में कुल 18 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। यहां कुल 24,260 मतदाताओं में 12,359 पुरुष और 11,901 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-2 सूरजपुर में 20 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इसमें कुल 24,400 मतदाताओं में 12,376 पुरुष और 12,024 महिला मतदाता हैं। वार्ड-3 डुमैहर में कुल 20 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें कुल 26,213 मतदाता हैं। इनमें 13,227 पुरुष और 12,986 महिला मतदाता हैं। विकास खंड कंडाघाट के जिला परिषद वार्ड-4 वाकना में कुल 14 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 15,996 मतदाताओं में 8,159 पुरुष और 7,837 महिला मतदाता हैं। वार्ड-5 दंघील में सम्मिलित कुल 14 ग्राम पंचायतों में कुल 1,4055 मतदाताओं में 7,264 पुरुष और 6,791 महिला मतदाता हैं। विकास खंड सोलन के जिला परिषद वार्ड-6 डांगरी में कुल 19 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 22,154 मतदाताओं में 11,117 पुरुष और 11,037 महिला मतदाता हैं। वार्ड-7 चेवा की 20 ग्राम पंचायतों में कुल 25589 मतदाताओं में 12847 पुरुष व 12742 महिला मतदाता हैं। विकास खंड धर्मपुर के जिला परिषद वार्ड नंबर-8 धर्मपुर में 13 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इनमें कुल 18,528 मतदाताओं में 9,529 पुरुष व 8,999 महिला मतदाता हैं। वार्ड-9 टकसाल की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 18,341 मतदाताओं में 9,398 पुरुष तथा 8,943 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

विकास खंड पट्टा के तहत जिला परिषद वार्ड-10 बढ़लग में 13 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 19,922 मतदाताओं में 10,162 पुरुष व 9,760 महिला मतदाता हैं। वार्ड-11 मंधाला में सम्मिलित 14 ग्राम पंचायतों में कुल 21,357 मतदाताओं में 10,976 पुरुष व 10,381 महिला मतदाता हैं। विकास खंड नालागढ़ के तहत जिला परिषद वार्ड-12 खेड़ा में 10 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इसमें कुल 19,888 मतदाता हैं। इनमें 10,239 पुरुष और 9,649 महिला मतदाता हैं। वार्ड-13 रडियाली में सम्मिलित 10 ग्राम पंचायतों में कुल 23,158 मतदाता हैं। इनमें 11,828 पुरुष व 11,330 महिला मतदाता हैं। वार्ड-14 दभोटा की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 22,273 मतदाताओं में 11,345 पुरुष व 10,928 महिला मतदाता हैं। वार्ड-15 लग की 16 ग्राम पंचायतों में कुल 17,407 मतदाताओं में 8,880 पुरुष व 8,527 महिला मतदाता हैं। वार्ड-16 बवासनी की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 18,076 मतदाताओं में 9,372 पुरुष तथा 8,704 महिला मतदाता हैं। वार्ड-17 बगलेहड़ में कुल 15 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। यहां कुल 21,284 मतदाता हैं। इनमें 10,909 पुरुष और 10,375 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed