फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   35 years old person died after being bike got hit by a truck on Baddi-Nalagarh NH near Bhud

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड गांव के समीप एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जो वहां उपचाराधीन है।
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर बाद 1:50 बजे पर हुआ। बिहार के बागा जिला बागा निवासी गुरबाज सिंह अपने साथी यूपी के कानपुर दिनेश कुमार (27) पुत्र राम आधार, गांव परजनी, पीओ वान, तहसील डेरापुर, जिला कानुपर देहात के साथ भुड से बाइक पर थाना गांव की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह भुड गांव से मखनू माजरा गांव की ओर मुड़ने लगा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा दिनेश गिर गया और ट्रक के टायर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाइक सवार गुरबाज सिंह को भी चोटें आई हैं जिसे बद्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति दिनेश थाना गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मोरपिन रोड पर एक दवा कंपनी में ठेकेदार के पास काम करता था। उसकी दो बेटियां और पत्नी बद्दी में रहती हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed