फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   34 multi-axel trucks running on fake papers in Ultratech cement company Baga oredred to be out in one month time

बागा सीमेंट कंपनी में फर्जी टोकनों पर चल रहीं 34 गाड़ियां बाहर

Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। द मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित सहकारी परिवहन सभा बागा के अर्की घटक में फर्जी टोकनों पर चल रहीं 34 मल्टी एक्सल गाड़ियां फिर बाहर हो गईं। सहायक पंजीयक सहकारी सभा की जांच में ये गाड़ियां फर्जी टोकनों के साथ चलती पाई गईं। इसके बाद इन्हें बाहर कर दिया गया। एक माह में इन गाड़ियों को यहां से बाहर कर दिया जाएगा।
सीमेंट कंपनी बागा से माल ढुलान कर रही मांगल परिवहन सहकारी सभा बागा में तत्काल नामित प्रबंधक कमेटी के कुछ निवेशकों ने सभा कर्मचारी से मिलकर फर्जी टोकन घोटाले को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अक्तूबर 2018 में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन के आदेशों से सभा के अर्की घटक में दो छह चक्का गाड़ियों को घटाकर एक मल्टी एक्सल गाड़ी डाली जानी थी। सभा में अर्की घटक से संबंधित प्रबंधक समिति के निदेशकों ने फर्जी टोकन पर मल्टी एक्सल गाड़ियों की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खुलासा दिसंबर 2019 में एक साथ पांच फर्जी मल्टी एक्सल की जांच में सामने आया। इसके बाद अर्की घटक के सदस्यों ने सहकारिता विभाग से अर्की घटक की 700 गाड़ियों के दस्तावेजों की छानबीन करवाई। इसमें लगभग 50 मल्टी एक्सल और छह गाड़ियां फर्जी पाई गई थीं।
छानबीन रिपोर्ट अक्तूबर 2020 में जारी की गई और इसके बाद फर्जी गाड़ियों के मालिकों को सहकारिता विभाग सोलन ने सुनवाई का मौका दिया। फाइनल रिपोर्ट जून 2021 को जारी की गई। रिपोर्ट पर पंजीयक सहकारी सभाएं ने जुलाई 2021 में स्टे लगा दिया था।
अब लगभग एक वर्ष बाद फिर से पंजीयक सहकारी सभाएं ने फर्जी टोकनों के केस में फैसला सुनाया। इसमें फर्जी टोकनों पर चल रही गाड़ियां सभा से बाहर कर दी गईं। फर्जी गाड़ियों ने पिछले एक वर्ष से ऑपरेटरों का लगभग छह करोड़ का नुकसान किया।

पुराने आदेशों पर कार्रवाई, एक महीने का समय
ये आदेश पहले भी इसी कार्यालय से हुए थे। बाद में ट्रक मालिकों ने इस पर स्टे ले लिया था। अब स्टे के बाद यह मामला रिविजन के लिए गया था। रिविजन में उन्हीं पुराने आदेशों के तहत कार्रवाई के दिए गए हैं और एक महीने का समय दिया गया है।
गौरव चौहान, सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed