फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार की कोठी पंचायत में महिला को स्वाइन फ्लू, आईजीएमसी में उपचाराधीन

कुनिहार की कोठी पंचायत में महिला को स्वाइन फ्लू, आईजीएमसी में उपचाराधीन

Sat, 23 Feb 2019 05:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोठी पंचायत में महिला को स्वाइन फ्लू, आईजीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया गांव का दौरा, परिवार के सदस्यों की भी हुई जांच
16 फरवरी को गंभीर हालत में बीमार हुई थी, 22 को उपचार के दौरान हुई पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार के तहत कोठी पंचायत के हरिपुर गांव में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। यहां महिला ममता उम्र 30 वर्ष पत्नी नरेंद्र कुमार को 16 फरवरी की रात करीब 10 बजे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रात करीब 11 बजे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। शिमला में 22 फरवरी को उपचार के दौरान ममता में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। इसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम को कृष्ण चंद की अगुवाई में हरिपुर पहुंची। यहां इस टीम ने शनिवार को ममता के परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की और उन्हें जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी भी सदस्य को सर्दी, जुकाम या खांसी की शिकायत होती है तो संबंधित मरीज के संबंध में तत्काल अस्पताल में संपर्क करें। श्

उधर, खंड विकास अधिकारी अर्की डॉ. राधा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ममता में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम हरिपुर गांव भेजी थी। टीम ने ममता के परिजनों की भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed