फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए तीन सेक्टरों में बांटा शहर, 250 जवान किए तैनात

पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए तीन सेक्टरों में बांटा शहर, 250 जवान किए तैनात

Fri, 21 Dec 2018 10:27 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए तीन सेक्टरों में बांटा शहर, 250 जवान किए तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संभालने में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 250 जवान सम्मेलन की सुरक्षा में लगाए गए हैं। सम्मेलन को तीन सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के अधिकारी के पास रहेगी। पुलिस विभाग शनिवार से ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शुरू कर देगा जो रविवार देर रात तक जारी रहेगी। इस दौरान सीसीटीवी और पेट्रोलिंग पार्टियों की मदद से सुरक्षा बंदोबस्त पर नजर रखी जाएगी। भीड़ के मद्देनजर नया यातायात प्लान भी निर्धारित किया गया है। इसमें शिमला की तरफ से आने या चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों को मालरोड से होकर गुजारने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिमला की तरफ से पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बसों के माध्यम से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को चंबाघाट में ही उतरना होगा और उन्हें यहां से पुलिस मैदान तक पैदल जाना पड़ेगा। छोटी गाड़ियों में आने वाले कार्यकर्ता सीधे पुलिस मैदान उतर पाएंगे लेकिन यहां गाड़ियों को खड़ा करने की इजाजत नहीं दी गई है। कार्यकर्ताओं या पार्टी पदाधिकारियों को उतारने के बाद गाड़ियां चिह्नित जगहों पर खड़ी होंगी। पुलिस ने सभी प्रकार के भारी वाहनों को रबौण में खड़ा करने का प्लान बनाया है। जबकि छोटी गाड़ियां सब्जी मंडी की पार्किंग व नेशनल हाईवे पर खाली जगह खड़ी हो सकेंगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने एनएचएआई प्रबंधन से हाईवे को खाली रखने का आह्वान किया है।
सोलन में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 23 दिसंबर रविवार को होना है। इस दौरान शिमला, सोलन व सिरमौर जिला से करीब 40 हजार पन्ना प्रमुखों को आने का निमंत्रण दिया गया है। इतनी भीड़ को संभालने का जिम्मा सोलन पुलिस पर रहेगा। इसे लेकर पुलिस विभाग में लगातार अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन

250 पुलिस कर्मचारी करेंगे निगरानी : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक प्लान बनाया है। रविवार को सभी वाहन मालरोड से होकर गुजरेंगे। किसी भी वाहन को नेशनल हाईवे से जाने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 250 पुलिस कर्मचारी तीन सेक्टरों में तैनात होंगे। पुलिस पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान हर घटना पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पूरी तरह से चाकचौबंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबौण में बसें तो सब्जी मंडी में खड़ी होंगी कारें
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल होने वाली बसें रबौण में खड़ी होंगी। शिमला से आने वाली सभी बसें चंबाघाट से मालरोड होते हुए रबौण पहुंचेंगी। चंडीगढ़ व सुबाथू की तरफ से आने वाली बसें सब्जी मंडी में कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद रबौण में खड़ी होंगी। कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर सामान्य रूप से सफर करने वाले यात्री भी मालरोड़ से होकर ही गुजर पाएंगे। पुलिस ने चंबाघाट से सोलन बाइपास तक नेशनल हाईवे को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है।

पन्ना प्रमुख सम्मेलन को बुक हुए विश्रामगृह और होटल
सोलन शहर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर विश्राम गृह और होटलों की बुकिंग शुरू हो गई है। इस वजह से होटल मालिकों की तो चांदी है लेकिन दूरदराज से आने वालों के लिए कमरों का प्रबंध नहीं हो पा रहा है। केवल वे ही पर्यटक सोलन में रुक पा रहे हैं जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग की है। रविवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन होना है, इसे लेकर शनिवार व रविवार दोनों दिन सोलन में हालात ऐसे ही रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed