{"_id":"5b9cfe2a867a557fe732b796","slug":"31537015338-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ नप को साढ़े तीन साल बाद मिला स्थायी ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ नप को साढ़े तीन साल बाद मिला स्थायी ईओ
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में साढ़े तीन साल के लंबे अंतराल के बाद स्थायी ईओ की तैनाती हुई है। नगर परिषद नालागढ़ में वर्षा चौधरी ने बतौर कार्यकारी अधिकारी पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह संतोषगढ़ (ऊना) में ईओ के पद पर तैनात थीं लेकिन उनकी नगर परिषद नालागढ़ में स्थायी ईओ पर नियुक्ति हुई हैं।
हालांकि, उनके पास मैहतपुर काथ भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। यह पद 28 फरवरी, 2015 से रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपकर काम निकाला जाता रहा। मौजूदा समय में एसडीएम नालागढ़ के पास ईओ का कार्यभार था। अब स्थायी ईओ ने नगर परिषद नालागढ़ में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पहली मर्तबा महिला अधिकारी के रूप में कार्यकारी अधिकारी मिला है।
विज्ञापन
नगर परिषद नालागढ़ में अब तक 17 अधिकारियों ने बतौर ईओ सेवाएं प्रदान की हैं। 18वीं कार्यकारी अधिकारी के तौर पर वर्षा चौधरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नगर परिषद नालागढ़ में 28 फरवरी, 2015 को तत्कालीन ईओ पुरुषोत्तम चौधरी के बाद से यह पद अतिरिक्त कार्यभार पर चल रहा था। एसडीएम नालागढ़ के पास ईओ का चार्ज था लेकिन अब वर्षा चौधरी के इस पद पर तैनात हो जाने से स्थायी ईओ की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
वर्षा चौधरी ने ईओ का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाना, परिषद में विकास कार्यों में तेजी लाना, अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए अभियान चलाने जैसे कार्य उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और हर वार्ड के तहत विकास को गति दी जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के सहयोग से शहर को और आकर्षक बनाने के लिए नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।