{"_id":"5b3f74884f1c1bbc248b4cd3","slug":"31530885256-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहता कॉलोनी के अस्थायी निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहता कॉलोनी के अस्थायी निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की मेहता कॉलोनी में अस्थायी निर्माण पर नोटिस की समयावधि खत्म होने के बाद कार्रवाई कर इसे तोड़ दिया गया। कुछ दुकानदारों और लोगों ने खुद निर्माण तोड़ दिया लेकिन जो निर्माण रह गया था, उसे नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई कर तुड़वा दिया। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार हेमचंद कश्यप, पुलिस थाना नालागढ़ प्रभारी राजकुमार वर्मा, नगर परिषद के जेई शरीफ मोहम्मद, सर्वेयर बलजीत राणा, कानूनगो व पटवारी सहित टीम पुलिस बल के साथ नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर करीब 3:30 बजे पहुंची।
यहां कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने सबसे पहले दुकानों के आगे निर्मित शेडों, सीढ़ियों सहित अन्य निर्माण तोड़ने का काम किया। इसके बाद यह टीम मेहता कॉलोनी में पहुंची जहां नोटिस के बावजूद निर्माण न तुड़वाने पर कई भवन तोड़े गए। प्रशासन के आदेशों पर नगर परिषद ने ऐसे 28 लोगों को नोटिस देकर पहले 24 घंटे और बाद में छह घंटे का अतिरिक्त समय दिया था। इसकी अवधि शुक्रवार शाम 3:00 बजे पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लोग भी एकत्रित हो गए लेकिन कार्रवाई लगातार जारी रही। अस्थायी निर्माण तुड़वाने की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को कार्रवाई कर अस्थायी निर्माण को तुड़वा दिया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन