फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में बिजली कट ने पैदा किया जलसंकट

शहर में बिजली कट ने पैदा किया जलसंकट

Fri, 08 Jun 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
शहर में बिजली कट ने पैदा किया जलसंकट
सोलन। आठ घंटे के बिजली कट ने सोलन शहर में जलसंकट को और विकराल कर दिया है। शहर को रोजाना 20 लाख गैलेन पानी की जरूरत रहती है और इसकी सप्लाई उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से पूरी होती है। लेकिन शुक्रवार को बिजली न होने से दिनभर गिरि और अश्वनी दोनों खड्ड से पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। शहर के ठीक ऊपर बने पेयजल भंडारण टैंक में पूरा दिन एक भी बूंद पानी की नहीं गिरि है। इसके चलते आगामी एक सप्ताह तक इसका असर शहर की पेयजल सप्लाई में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

शहर में इस समय नगर परिषद तीसरे दिन पानी की आपूर्ति कर रही है। इससे पहले चौथे दिन पानी की सप्लाई हो रही थी। लेकिन अब पानी लिफ्ट न होने से दोबारा से आपूर्ति का समय आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल, नगर परिषद ने बिजली कट से बने जलसंकट पर नजर रखने की बात कही है। करीब तीन दिन पहले भी गिरि योजना से पूरे दिन पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पाई थी। अब दो दिनों बाद फिर से पानी की लिफ्टिंग बंद होने से शहर में पेयजल संकट बढ़ जाएगा। शहर में दो पेयजल योजनाओं से पानी की सप्लाई दी जाती है। आईपीएच विभाग द्वारा पेयजल योजनाओं से पानी को मुख्य टैंकों तक पहुंचता है जिसके बाद शहर में पानी वितरण करने का जिम्मा नगर परिषद का है। शुक्रवार को पानी लिफ्ट न होने के चलते नगर परिषद को पानी वितरण में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन


तीन से पांच लाख गैलन कम हो रही सप्लाई
शहर में दोनों पेयजल योजनाओं से करीब 3 से पांच लाख गैलन कम पानी मिल रहा है। अश्वनी खड्ड योजना से कमेटी को 6 लाख गैलन पानी की सप्लाई आती है वहीं गिरि नदी से 14 लाख गैलन पानी मिलता है। इस समय 15 से 18 लाख गैलन की ही सप्लाई हो पा रही है। शुक्रवार को दोनों योजनाएं ठप रहने से शहर में आने वाले दिनों में लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आने पर ही लिफ्ट हो पाएगा पानी : अध्यक्ष
नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण दोनों योजनाओं से शाम तक पानी कर लिफ्टिंग नहीं हो पाई है। बिजली आने के बाद ही पानी लिफ्ट हो पाएगा। नगर परिषद पेयजल योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी नौबत न रहे इसे लेकर आईपीएच से भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed