{"_id":"5afc58ce4f1c1bd6408b5c4c","slug":"31526487246-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 लाख वसूलने के लिए परिषद ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 लाख वसूलने के लिए परिषद ने जारी किए नोटिस
Updated Wed, 16 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद ने बकायादारों पर शिकंजा कसने और किराया वसूलने की मुहिम शुरू कर दी है। नप ने ऐसे करीब 100 बकायादारों को सूचीबद्ध किया है जिन्होंने अरसे से किराया अदा नहीं किया। 75 बकायादारों को पब्लिक प्रोमिसिज एक्ट के तहत किराया जमा करने के नोटिस जारी किए हैं। 25 मामलों की औपचारिकताएं पूरी करके इनकी बेदखली के लिए अदालत में जाने की तैयारी है।
नप ने इन बकायादारों से करीब 85 लाख रुपये की बतौर किराये की राशि वसूलनी है। बार-बार कहने के बावजूद भी बकायादार किराया जमा नहीं कर रहे। इनमें 25 बकायादार ऐसे हैं, जिन्होंने काफी समय से किराया अदा नहीं किया है। 36 दुकानदार ऐसे हैं जिनके ऊपर 50 हजार से लेकर एक लाख तक की लेनदारी है। 40 दुकानदार ऐसे हैं जिनसे परिषद ने 50 हजार से कम की राशि वसूल करनी है।
382 दुकानें हैं नगर परिषद के पास
नगर परिषद नालागढ़ के तहत 382 दुकानें आती हैं। इसमें लीज वाली 81 दुकानें भी शामिल हैं। शेष 301 दुकानें किराये पर दी हुई है। नप को इन दुकानों से सालाना 70 लाख रुपये की आमदनी होती है। हालांकि नप ने नई दुकानों की भी नीलामी की है। इनसे अभी किराया आना शेष है
विज्ञापन
25 मामले भेजे गए न्यायालय : वर्मा
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि 100 बकायादारों में से 25 के मामले न्यायालय भेजे जा रहे हैं। अन्य बकायादारों को पब्लिक प्रोमिसिज एक्ट के तहत नोटिस जारी किए हैं। इसके बावजूद भी इन बकायादारों ने किराया जमा न करवाया तो नप इनकी बेदखली के लिए कार्रवाई करेगी और अदालत की शरण लेगी।