फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   लोहड़ी पर अब सुनाई नहीं देते सुंदर मुंदरिये के बोल

लोहड़ी पर अब सुनाई नहीं देते सुंदर मुंदरिये के बोल

Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लोहड़ी पर अब सुनाई नहीं देते सुंदर मुंदरिये के बोल
lohri
सोलन/बद्दी। लोहड़ी पर्व पर अब बहुत कम सुंदर मुंदरिये के बोल सुनाई पड़ते है। कभी लोग एक जगह पर एकत्रित होकर हर घर से लकड़ी लेकर लोहड़ी जलाकर पर्व मनाते थे। सुंदर मुंदरिये गीत गाकर खुशी खुशी इस पर्व को मनाते थे लेकिन आधुनिक युग, इंटरनेट और पाश्चात्य संस्कृति पर्वों पर भारी पड़ गई है। सोशल मीडिया में आई क्रांति से युवा अब इसमें अधिक मशगूल हो गए हैं। लोग प्राचीन संस्कृति को भुलाते जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब बधाईयों का दौर भी सोशल साइट तक सिमटकर रह गया है। बीबीएन में एक समय ऐसा भी था जब नववर्ष के आगाज से ही लोहड़ी पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती थीं। आधुनिक दौर में यह सब अब सपना बनकर रह गया है। लोहड़ी पर्व पर जहां सुंदर मुंदरिए के बोल सुनाई नहीं देते वहीं लोहड़ी मांगते हुए बच्चों की पुकारें भी आधुनिकता की चकाचौंध में गुम नजर आती हैं। करीब 300 सालों से मनाए जाने वाले ऐतिहासिक पीरस्थान लोहड़ी मेले की आस्था आज भी बरकरार है लेकिन लोहड़ी पर्व पर वैसी चकाचौंध अब नजर नहीं आती है।
विज्ञापन


एक स्थान पर एकत्रित होकर मनाते थे लोहड़ी
आज से कुछ सालों पहले लोहड़ी पर्व का अपना ही महत्व था। इसकी तैयारियों को लेकर लोगों सहित बच्चों में भी खासा उत्साह होता था। लोहड़ी पर्व पर जलाए जाने वाले अलावा के लिए जहां प्रत्येक घर से एक-एक लकड़ी एकत्रित की जाती थी, वहीं गोबर के उपले भी जलाने के लिए इकट्ठे किए जाते थे। इन सभी की पूजा अर्चना की जाती थी और समस्त घरों के लोग एक स्थान पर एकत्रित होते थे। एकत्रित की गई लकड़ियों और गोबर के उपले जलाए जाते थे और महिलाएं सुंदर मुंदरिए का गीत गाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभ्यता को कायम रखना जरूरी : डंडोरा
वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी सुरजीत डंडोरा के मुताबिक पहले सभी घरों के लोग एकत्रित होकर लोहड़ी का पर्व मनाते थे। इसके लिए बाकायदा प्रत्येक घर से लकड़ी और गोबरे के उपले एकत्रित किए जाते थे जिनकी पूजा अर्चना के बाद महिलाएं सुंदर मुंदरिए का गीत गातीं थीं। लेकिन आज के दौर में यह प्रचलन धीरे-धीरे कम होने लगा है। उन्होंने कहा कि पुरानी परंपराओं के मुकाबले आज की आधुनिक परंपराएं कुछ भी नहीं है। लोगों को अपनी सभ्यता को नहीं भूलना चाहिए और अपनी संस्कृति को कायम रखना चाहिए। इतिहास बढ़ाना है तो प्राचीन परंपराओं को बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed