फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दीपक शर्मा बने अध्यक्ष, छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

दीपक शर्मा बने अध्यक्ष, छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 28 Nov 2017 07:00 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
दीपक शर्मा बने अध्यक्ष, छात्राओं ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
नेरी कॉलेज में कुलपति ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
औद्योनिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नेरी (हमीरपुर) में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ एचसी शर्मा ने नवगठित छात्र संघ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यार्थी संघ में दीपक शर्मा अध्यक्ष, निवेदिता चंदेल उपाध्यक्ष, अदित्या सोनी महासचिव और साहिल चौहान को सयुंक्त सचिव के पद पर चुना गया। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में कनिका मेहता, रिशुराज, रक्षित, पुनीत, मिलिंद, शाहबाज, आँचल, विशाल भरमेरा, रीता, लोकेश ने शपथ ली।

लोकेश भनोट को खेल और प्रियंका भारद्वाज को अतिरिक्त गतिविधियों के जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. एचसी शर्मा ने कहा कि नेरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सही चुनाव करके अपने प्रतिनिधि चुने हैं जो उनकी समस्याओं को सही ढंग से उठा कर उनका निवारण करने में सहायता करेंगें।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों कि प्रशासनिक सेवाओं में कम से कम 15 से 20 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि वह देश व दुनिया के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में एक काम जरूर करना चाहिए जिस से वह अपने देश का नाम रोशन कर सके। इस मौके पर कुलपति ने कॉलेज के डीन डॉ. पीसी शर्मा एवं अन्य वैज्ञानिकों से कॉलेज में चल रहे शिक्षण, अनुसंधान एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिकों से एवोकार्डो, कॉफी और कड़ी पत्ता पर रिसर्च और प्रसार करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के दो छात्र, संध्या ठाकुर और लोकेश भनोट ने स्वीडन एवं ऑस्ट्रिया में स्कीइंग और किक बॉक्सिंग में आयोजित स्पर्धा में भाग लिया है। कॉलेज के एक छात्र आईआईटी मुंबई में भी प्रवेश पाने में सफल हुआ है। नेरी में नौणी विवि का एक औद्योनिकी और वानिकी कॉलेज है जो 2014 में स्थापित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed