फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   education minister rohit thakur said 3,101 posts of teachers will be filled in the state

हिमाचल: रोहित बोले- शिक्षकों के भरेंगे 3,101 पद, बद्दी में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया शुभारंभ

Tue, 01 Jul 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 11:43 PM IST
सार

रोहित ठाकुर ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर में 5 करोड़ से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए डेढ़ करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। बद्दी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए 10 पद स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन
education minister rohit thakur said 3,101 posts of teachers will be filled in the state
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयबद्ध पदोन्नति के साथ-साथ सरकार अध्यापकों के खाली पद भरने जा रही है। शीघ्र ही शिक्षकों के 3,101 रिक्त पद चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। इसमें उर्दू और पंजाबी शिक्षकों के 18 पद भी हैं। यह बात शिक्षा मंत्री

विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने बद्दी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय अध्यापकों की पदोन्नति में आए ठहराव को वर्तमान सरकार ने दूर किया है।

विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर में 5 करोड़ से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इसके लिए डेढ़ करोड़ की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। बद्दी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए 10 पद स्वीकृत किए हैं। इस कार्यालय के माध्यम से 61 प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने भविष्य में हरिपुर संडोली, चकण, स्वराजमाजरा लबाना में आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिक विद्यालय खोलने का आश्वासन भी दिया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुणवत्तायुक्त एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा की दृष्टि से स्कूल और कॉलेज शिक्षा के अलग-अलग निदेशालय बनाए हैं। नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, परख-2025 में हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रूप से 5वीं रैंकिंग मिली है। पूर्व सरकार के समय में वर्ष 2021 में किए सर्वेक्षण में प्रदेश को 21वां स्थान मिला था। प्रदेश सरकार के प्रयासों, शिक्षकों के परिश्रम और छात्रों के अथक प्रयासों एवं लगन से आज हिमाचल के शिक्षा स्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर), 2024 के अनुसार हिमाचल प्रदेश विद्यार्थियों का रीडिंग लेवल देश में सबसे बेहतर पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों का विलय, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों का युक्तीकरण, रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी और सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना मुख्य कारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed