फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   30 children were honored at Punjvilla School on International Day of Persons with Disabilities.

Solan News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर पुंजविला स्कूल में 30 बच्चों को किया सम्मानित

Fri, 05 Dec 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राजकीय प्रारंभिक पाठशाला पुंजविला में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का खंड स्तरीय आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सोलन हरि राम चंदेल ने की। इस आयोजन में शिक्षा खंड सोलन के करीब 30 दिव्यांगजन बच्चों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों की भिन्न-भिन्न प्रतियोगिता करवाई गईं और बच्चों ने इनका भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। शिक्षा खंड अधिकारी सोलन ने बताया कि राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस हर वर्ष तीन दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1992 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य दिव्यांगता से जुड़े मुद्दों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल कौशल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed