{"_id":"62c0809e13a9b41d7532ca8e","slug":"30-children-infected-with-viral-40-ladies-found-aneamic-in-kandaghat-solan-news-sml4139254196","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बच्चे वायरल की चपेट में, 40 महिलाओं में खून की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बच्चे वायरल की चपेट में, 40 महिलाओं में खून की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट के शिचिड़ा गांव में 30 बच्चे वायरल से ग्रसित पाए गए जबकि 40 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। क्वारग पंचायत के गांव में हेल्थकेयर फाउंडेशन संस्था की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में यह बात सामने आई।
इस दौरान शिचिड़ा स्कूल के 34 विद्यार्थियों की जांच की गई जिसमें 30 बच्चे मौसमी वायरल से पीड़ित पाए गए। साथ ही गांव में करीब 78 मजदूरों और 168 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 40 से ज्यादा महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
30 लोग बीपी और 25 लोग शुगर से पीड़ित पाए गए। इसमें ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि वह बीमार हैं। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मुफ्त में दवाएं भी दी गईं और ब्लड टेस्ट भी किए गए। शिविर में डॉ. पार्थ सार्थी, डॉ. नंदा, डॉ. राजीव, डॉ. रेनू, फार्मासिस्ट दलीप भट्टी, शालिनी, रुचिका, जयंत, संतोख और पूरन आदि मौजूद रहे।