फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   2.6 lakh children in the district Dose of albendazole given

Solan News: जिले में 2.6 लाख बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की खुराक

Wed, 29 Nov 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 29 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
दो से पांच वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूलों में दी गईं गोलियां
विज्ञापन

अध्यापकों और आशा वर्कर की देखरेख में सफल हुआ अभियान
बच्चों में कृमि खत्म करने के लिए दी दवा और विटामिन का हुआ वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कृमि नियंत्रण करने के लिए दो से पांच वर्ष की उम्र के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान में 2,06,118 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। स्कूलों और आंगनबाडियों में यह अभियान चलाया गया। जो पूरी तरह से सफल रहा है। वहीं दवा के सेवन के बाद बच्चे पूरी तरह से ठीक हैं और किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। हालांकि बच्चों को दवा खिलाने के बाद आशा वर्करों और अध्यापकों की भी अलग से टीम गठित की गई थी ताकि बच्चों का दवा खाने के बाद होने वाले प्रभाव का पता लग सके और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके।
बच्चों में कृमि नियंत्रण के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को आशा वर्कर और अध्यापकों के साथ बैठक की थी। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 2,20,000 बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसे काफी हद तक पूरा किया गया है। अब पांच दिसंबर को मॉपअप राउंड के दौरान बचे हुए बच्चों को दवा दी जाएगी। वहीं इसी दौरान 02 से 05 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को विटामिन-ए के सिरप की खुराक भी दी गई।
विज्ञापन

इनसेट
गीतांजली स्कूल के बच्चों ने ली खुराक
गीतांजली स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में बच्चों को कृमि दवाई खिलाई गई। एल्बेंडाजोल एक कृमि नियंत्रण दवाई है। यह आंत संबंधी कृमि संक्रमण का एक सुरक्षित इलाज है और पूरे विश्व में प्रयोग की जाती है। प्रधानाचार्य गीतांजली सचदेवा ने आशा वर्करों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दस्त और निमोनिया नियंत्रण पर भी किया जा रहा जागरूक
चार दिसंबर तक दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन भी किया जाएगा। पखवाड़े के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दस्त एवं निमोनिया रोग से निपटने के प्रति जागरूक करेंगी। घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट बांटेंगी। और लोगों को सही ढंग से हाथ धोने के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी।

इनसेट
कृमि नियंत्रण को लेकर जिले में 2.20 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा था। इसमें 2,06,118 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। इससे वंचित रहे बच्चों को पांच दिसंबर को मॉपअप राउंड के दौरान खुराक दी जाएगी। इसी के साथ विटामिन-ए की खुराक दी गई है।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed