फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   250 tonnes of compost to be made in a day from wet garbage of Solan town at Salogra dumping site

नगर निगम गीले कचरे से एक दिन में बना रहा ढाई सौ टन कंपोस्ट

Sat, 01 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
250 tonnes of compost to be made in a day from wet garbage of Solan town at Salogra dumping site
सोलन निगम की कूड़ा साइट पर बनाई जा रही कंपोस्ट। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। सलोगड़ा डंपिग साइट पर लगी नगर निगम की नई कूड़ा कंपोस्ट यूनिट मशीनें अब एक दिन के भीतर ढाई सौ टन खाद बनाएंगी। बीते दिनों नगर निगम की ओर से गारबेज डंपिंग साइट पर दो नई मशीनें तैनात कर दी हैं। ये मशीनें एक दिन के भीतर 250 टन कंपोस्ट बनाने की क्षमता रखती है। इससे पहले में एक दिन के भीतर मात्र एक टन खाद बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

कूड़ा निष्पादन संयंत्र में भी ज्यादा गंदगी एकत्रित नहीं हो सकेगी। संयंत्र में डी-कंपोजिशन पिट्स सहित शेड तैयार किए हैं। बारिश के बावजूद निगम गीले कचरे की कंपोस्ट बना पाएगा। सलोगड़ा डंपिग साइट पर कर्मचारी रोजाना कूड़े से खाद बना रहे हैं।
विज्ञापन

साइट पर लगी जेसीबी मशीनें जमा किए कचरे की कंपोस्ट बनाने में जुट चुकी हैं। बीते कई सालों से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कूड़े की खाद नहीं बनाने को लेकर निगम पर लाखों का जुर्माना भी लगाया था। साइट पर नगर निगम की नई कंपोस्ट यूनिट पर लगी मशीनें 250 टन खाद बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती ने कहा कि सलोगड़ा डंपिग साइट पर खाद बनाने के लिए दो नई मशीनें काम कम रही हैं। पहले एक दिन में एक टन कंपोस्ट बन पाती थी। अब गीले कचरे से एक दिन के भीतर 250 टन खाद तैयार की जा रही है।

महिलाएं भी बना रहीं घर पर कूड़े की खाद
शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अपने घर पर एकत्र होने वाले गीले कचरे की खाद बना रही हैं। महिलाओं ने घर के समीप एक गहरा गड्डा तैयार किया है। इसमें कूड़े को डाल कर लकड़ी के फटों से ठक दिया जाता है। सात दिन बीतने के बाद तैयार कंपोस्ट को खेतों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed