{"_id":"57c073264f1c1bb47ed4f244","slug":"25-thousant-salary-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी दायरे में आएंगे 25 हजार वेतन पाने वाले ! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी दायरे में आएंगे 25 हजार वेतन पाने वाले !
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ईएसआईसी के दायरे में अब 25 हजार मासिक वेतन पाने वाले भी आ सकते हैं।
- फोटो : DEMO Pics
ईएसआईसी के दायरे में अब 25 हजार मासिक वेतन पाने वाले भी आ सकते हैं। हालांकि अभी इस बाबत फैसला नहीं हो पाया है लेकिन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। यह जानकारी ईएसआईसी के राज्य निदेशक अशोक चंद्रा ने दी।
विज्ञापन
अशोक चंद्रा शुक्रवार को निगम द्वारा ईएसआईसी बद्दी के प्रांगण में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने शिविर में ईएसआईसी की गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि ईएसआईसी के तहत फिलहाल उद्योगों, संस्थाओं, दुकानों, रेस्तरां, होटल, सिनेमा हाल, ईंट के भट्टों और स्टोन क्रशरों सहित स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वालों जिनका वेतन पंद्रह हजार तक है को पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निगम अब इस मासिक वेतन सीमा को 15000 से बढ़ाकर 25 हजार मासिक करने पर विचार कर रहा है। तय हुआ तो 25 हजार मासिक वेतन पाने वाले भी ईएसआईसी की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस वेतन सीमा को लागू करने के लिए श्रमिक संगठनों, उद्योगों, उद्योग प्रतिनिधियों के साथ विचार विर्मश कर रहा है। इस मौके पर उपनिदेशक पीबी गुरंग, जनसंपर्क अधिकारी देवव्रत यादव, हेमराज राणा, अशोक रंजन और आशा मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन