{"_id":"69d3c0992d276a87a9066920","slug":"25-players-gave-trials-for-the-football-team-solan-news-c-176-1-sln1013-166697-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फुटबाल टीम के लिए 25 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फुटबाल टीम के लिए 25 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
विज्ञापन
सोलन। जिला सोलन फुटबाल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को ठोडो मैदान में अंडर-20 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल के दौरान सोलन की जिला स्तरीय फुटबाल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इस ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया और टीम में जगह बनाने का प्रयास किया। ट्रायल के अंत में 25 में से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव करनजीत सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन द्वारा कांगड़ा में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके मद्देनजर यह ट्रायल आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले 14 अप्रैल से कांगड़ा में शुरू होंगे और 18 अप्रैल को समापन होगा। संवाद