फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नगर परिषद बद्दी के वार्ड-7 में की गई नालियों की सफाई

नगर परिषद बद्दी के वार्ड-7 में की गई नालियों की सफाई

Wed, 01 May 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी का महा सफाई अभियान बुधवार को वार्ड-7 वर्धमान पहुंचा। यहां पर नप पदाधिकारियों ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर इलाके को साफ किया। नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा, पार्षद संदीप सचदेवा तथा टारगेट ग्रीन प्लैनेट कंपनी के निदेशक सौरभ सिंह ठाकुर सुबह मौके पर पहुंचे।

इस दौरान टीम के साथ गए सफाई कर्मियों ने वर्धमान बाजार और आसपास की नालियां जो अरसे साल से साफ नहीं की गई थीं, को साफ किया। नालियों से एक ही दिन में टनों गंदा कूड़ा-कचरा वहां निकला। प्रदीप कुमार ने नगर परिषद बद्दी का धन्यवाद कर कहा कि पहली बार कोई अध्यक्ष पूरी टीम व स्वच्छता प्रहरियों को लेकर यहां पहुंचा है जिससे पूरा वार्ड बहुत खुश है। यह सफाई अभियान नहीं बल्कि नप स्व प्रेरणा से कर रही है, इसलिए लोगों में बहुत उत्साह है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सफाई ठेकेदार सौरभ सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। नप अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने सभी वार्ड वासियों से पॉलिथीन प्रयोग न करने और नालियों में कूड़ा फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed