{"_id":"5cbe0456bdec2213ff32deaa","slug":"21555956822-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथेड़ में गंदगी डालने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथेड़ में गंदगी डालने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ग्राम पंचायत बसाल के कथेड़ क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ पंचायत पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोकेगी। अभी अंतिम बार पंचायत ने स्थानीय लोगों और अन्य कारोबारियों को हिदायत दी है कि वह क्षेत्र में गंदगी न डाले। इसके बाद पंचायतकार्रवाई की जाएगी। इसमें सोमवार को भी पंचायत प्रतिनिधियों ने कथेड़ में चल रही कैंटीन के मालिक को बसाल पंचायत के क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर चेतावनी दी है। उक्त कैंटीन मालिक ने पंचायत क्षेत्र में अपनी कैंटीन की गंदगी खुले में फेंकी थी। इस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने उक्त कैंटीन मालिक को क्षेत्र से कूड़ा उठाने सहित वहां पर दोबारा से गंदगी न डालने की हिदायत दी है।
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत साफ सफाई भी की
सोमवार को बसाल पंचायत के महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सृष्टि, शक्ति सहित अन्य स्थानीय लोगों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कथेड़ में सफाई अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता बसाल पंचायत के प्रधान देवेंद्र कश्यप और उपप्रधान किरण किशोर ने की। इसमें महिलाओं ने करीब दो टन कूड़ा एकत्रित कर नगर परिषद सोलन के हवाले किया। इस मौके पर महिलाओं स्थानीय लोगों को क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया। पंचायत सचिव तेज राम शर्मा, बीडीओ कार्यालय से सुनीता शर्मा, प्रमीना, आशा, कमला, सुमन, ममता, अमिता, कांता, आशा देवी, गुलाब देवी, नीशा, रीता, ज्योति, कैलाश, नूरा, किरण, अनीता, ललिता मौजूद रहीं।
गंदगी फैलाने पर लगाया जाएगा जुर्माना
बसाल पंचायत प्रधान देवेंद्र कश्यप और उपप्रधान किरण किशोर ने बताया कि पंचायत के कथेड़ में पर्यटन कार्यालय सोलन में स्थित कैंटीन से गंदगी फंकी जा रही थी। इसके बाद पंचायत ने कैंटीन मालिक को अंतिम बार हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि यदि कोई क्षेत्र में गंदगी फैलाता पाया गया तो उस पर पांच हजार जुर्माना लगाया जाएगा।