फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में अतिक्रमणकारियों पर तलख हुई परिषद

शहर में अतिक्रमणकारियों पर तलख हुई परिषद

Mon, 24 Dec 2018 06:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ शहर से खदेड़े जाएंगे अतिक्रमणकारी
विज्ञापन

नगर परिषद करवाएगी मुनादी, फिर भी नहीं हटाया सामान तो किया जाएगा जब्त
नगर परिषद ने बैठक में पारित किए प्रस्ताव, घरेलू अपशिष्ट का एक जगह होगा निष्पादन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। शहर से अतिक्रणकारियों को खदेड़ने के लिए नगर परिषद तलख हो गई है। परिषद ने अपनी आम सभा की बैठक में निर्णय लिया है कि शहर की सड़कों पर बैठे अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा मुनादी करवाकर उन्हें चेतावनी दी जाएगी। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अपना सामान नहीं हटाते हैं तो उनका सामान परिषद जब्त कर लेगी। इस पर किसी का कोई ऐतराज नहीं माना जाएगा। अतिक्रमणकारियों के कारण शहर की सड़कें तंग होकर रह गई है। कई रेहड़ी फड़ी धारकों ने पक्के स्थान बना दिए हैं। दुकानदार भी अपना सामान सड़कों पर सजाते हैं जिससे बाजार के मार्ग पूरी तरह से संकरे हो गए हैं। इसी के तहत परिषद ने अपनी बैठक में इस पर सख्त कार्रवाई करने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया है।

नगर परिषद अध्यक्ष नीरू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिषद ने शहर के विकासात्मक कार्यों को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। निर्णय लिया गया है कि घरेलू खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के निष्पादन के लिए परिषद शिवालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को जगह मुहैया करवाएगी। इन खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों में बल्ब, ट्यूबलाइट, सेल को डंप किया जा सके। बैठक में वार्ड-7 में एक पुली निर्माण को हरी झंडी दी गई। वहीं मीट मार्केट में नया स्लॉटर हाउस बनाने को मंजूरी दी गई। शहर में लगने वाले हाउस टैक्स पर भी चर्चा हुई लेकिन निर्णय लिया गया है कि इस पर आगामी बैठक में विचार-विमर्श कर इसे लागू किया जाएगा। वार्ड-9 में सड़क निर्माण में ड्रेनेज व पुलियों का निर्माण किया जाएगा। बीडीओ कार्यालय के समीप परिषद की लाईब्रेरी में फर्नीचर व रंग-रोगन के कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। इस मौके पर ईओ वर्षा चौधरी, जेई शरीफ मोहम्मद, उपाध्यक्ष नीलम खुल्लर, पार्षद महेश गौतम, धर्मेंद्र राणा, पवन कुमार पम्मा, आशा गौतम, सरोज शर्मा, मनोनीत पार्षद केके भारद्वाज, यशपाल शर्मा, जगननाथ बस्सी व अमृत लाल जैन, लिपिक अमृत लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed