{"_id":"5bf94423bdec2241c31d17aa","slug":"21543062563-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में 10
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन अस्पताल को मिली दो राष्ट्रीय एंबुलेंस में से एक हुई खराब
क्षेत्रीय अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा लड़खड़ाई, एक ही एंबुलेंस में भेज दिए दो मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इन दिनों 108 एंबुलेंस सेवा लड़खड़ा गई है। एक ही एंबुुलेंस की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो रही है। ड्ढससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दो गाड़ियां 108 की हैं। इनमें से एक के खराब होने से सारा जिम्मा एक ही एंबुलेंस पर डाला गया है। साथ ही यहां पर चार गाड़ियां 102 सेवा की हैं जिनमें से भी एक खराब है। आलम यह है कि यदि कोई बड़ी घटना घट जाए तो अस्पताल में लोगों को 108 की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी। इस कारण मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को भी खासी परेशानी का सामना इन दिनों करना पड़ रहा है। मरीजों को एक ही एंबुलेंस होने के कारण कई बार प्राइवेट गाड़ियों में ही ढोना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीजों का आना जाना होता है। जिससे अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 1200 से 1500 की रहती है।
एक ही 108 में रेफर किए गए दो मरीज
आलम यह है कि शनिवार को अस्पताल में एक ही एंबुलेंस होने के कारण दो मरीजों को एक साथ शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया। जिससे अस्पताल प्रशासन की पोल खुल रही है। दो-दो मरीजों को एक एंबुलेंस में भेजने से साथ में जाने वाले परिजनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें मजबूरी में थोड़ी ही जगह में बैठना पड़ रहा है। इससे लंबा सफर करने में परेशानी अकसर झेलनी पड़ रही है।
जल्द उपलब्ध होगी सुविधा : प्रभारी
जिला सोलन के जीवीके प्रभारी रजनीश पाल ने बताया कि अस्पताल में दो 108 एंबुलेंस हैं। इसमें से एक एंबुलेंस में तकनीकी खराबी आने से मरम्मत के लिए भेजा था। उन्होंने बताया कि अब गाड़ी ठीक हो चुकी है जिसकी सुविधा लोगों को जल्द मिलेगी। 102 की एक गाड़ी को पासिंग के लिय शिमला भेजा गया है।