{"_id":"5bf43585bdec22699b14a78d","slug":"21542731141-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साई भजनों से गूंजा मालरोड़, जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साई भजनों से गूंजा मालरोड़, जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं भजनों से गूंजा मालरोड
23 को संजीवनी संस्थान में होगा जन्मदिवस पर कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। सत्य साईं बाबा के 93वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सोलन शहर में सत्य साईं बाबा की पालकी और शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा संजीवनी अस्पताल से शुरू होकर पुराने डीसी ऑफिस से होते हुए चिल्ड्रन पार्क, माल रोड और पुराना बस स्टैंड से नरसिंह मंदिर पर समाप्त की गई। शोभायात्रा में मुख्य झांकियां सर्वधर्म की झांकी, हिमाचली नाटी बाल विकास के बच्चों ने आयोजित की। जिसमें देव भूमि की संस्कृति का चित्रण किया गया और तिब्बतियों के बैंड ने लोंगों का मन मोह लिया एवं सत्य साई बाबा की पालकी मुख्य आकर्षण रही। झांकियों की तरफ हर कोई आकर्षित हो रहा था। सोलन शहर के सभी साईं भक्तों ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर पूरा शहर साईं मय दिखाई दिया। इस मौके पर साईं भक्तों की ओर से माल रोड पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस 23 नवंबर के दिन मुख्य समारोह साईं संजीवनी सोलन में मनाया जाएगा। इस अवसर पर एसआर गुप्ता, अंकित गुप्ता, एसपी मरजारा, विकास शर्मा, साहूसर, संदीप गुप्ता, देवेंदु गुप्ता, डॉ. एसके गुप्ता, ओपी शर्मा, ज्योति कश्यप, डा. सविता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, स्नेह लता, सुमन शर्मा, मधू शर्मा, प्रतीक गोयल, एसके ग्रागीया, डा. संजय अग्रवाल, अंनत गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।