{"_id":"5b799e1f42c792465b6889e4","slug":"21534696991-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर उभरे गड्ढे, 1.17 करोड़ रुपये से हुई थी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर उभरे गड्ढे, 1.17 करोड़ रुपये से हुई थी मरम्मत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर गड्ढों में बदला नालागढ़-स्वारघाट हाईवे
1.17 करोड़ से हुई थी सड़क की मरम्मत
बारिश से बदहाल हुआ हाईवे, बद्दी-नालागढ़ के बीच 18 किलोमीटर की हालत खस्ता
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)। अब हाईवे पर पुलिस को बेरिकेट्स लगाकर वाहन को रोकने की जरूरत ही नहीं पड़ती, वाहन चालक स्वयं ही अपनी रफ्तार को धीमा कर देते हैं। यह सिर्फ भारी बारिश के कारण हाईवे पर पड़े गड्ढों के कारण हो रहा है।
हाईवे पर जगह-जगह इतने गड्ढे पड़ गए हैं कि वाहन चालकों को अपनी रफ्तार खुद ही धीमी करनी पड़ जाती है। नालागढ़ से बद्दी हाईवे के शुरुआत में ही पुलिस स्टेशन के पास इतने गड्ढे हैं कि यहां वाहन चालकों को मजबूरन अपनी स्पीड को बिल्कुल धीमा करना पड़ जाता है, जबकि बद्दी तक हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। क्षेत्र का जब हाईवे ही खस्ताहालत है तो अन्य सड़कों की क्या हालत होगी इसका अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। नालागढ़ बद्दी को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण हाईवे पर गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं, जिस पर वाहन चलाना तो दूर की बात पैदल चलना भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। 12 अगस्त की मध्यरात्रि को 12 घंटे की हुई मूसलाधार बारिश ने जहां जमकर तबाही मचाई है, वहीं बीच-बीच में हुई बारिश ने भी क्षेत्र की सड़कों को पूरी तरह से धो दिया है। इस मार्ग पर हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 1.17 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर 18 किलोमीटर मार्ग को सुधारा गया था, लेकिन चंद दिन ही इसका लाभ लोगों सहित वाहन चालकों को मिला और एक बार फिर बारिश ने इस सड़क को गड्ढों में तब्दील कर दिया है।
टूटी-फूटी सड़कें कर रहीं स्वागत
इन दिनों क्षेत्र की टूटी फूटी और गड्ढानुमा सड़कें बाहर से आने वाले लोगों का स्वागत कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ और बद्दी को जोडने वाले मुख्य मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। इसी मार्ग पर छोटे बड़े उद्योग स्थापित हैं, वहीं यह मार्ग चंडीगढ़ सहित सोलन और अन्य क्षेत्रों के लिए जाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है, लेकिन इस मार्ग की हालत ऐसी हो गई है कि वाहन चालकों सहित बसों, निजी वाहनों व अन्य यातायात के साधनों में आने जाने वाले लोग परेशान हो गए हैं। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, जिसमें एचआरटीसी की बसें, निजी बसें, उद्योगों में लगी बसें, स्कूल बसें, ट्रक, ट्राले, टैक्सियां, टैंपों सहित अन्य कई प्रकार के वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
-नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया के सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील सुथार ने कहा कि नालागढ़-बद्दी एनएच मार्ग को बारिश से नुकसान काफी नुकसान हुआ है। अब इसकी मरम्मत का पुन: टेंडर लगाया जा रहा है और जल्द ही इस सड़क को फिर से दुरुस्त बना दिया जाएगा।
-एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को हुए नुकसान के बाद सभी संबंधित विभागों को सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।