{"_id":"5b76ff9d42c792464c73ceec","slug":"21534525341-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में दो नए मरीज निकले डेंगू पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में दो नए मरीज निकले डेंगू पॉजीटिव
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में दो और मरीज डेंगू पॉजीटिव
बद्दी में डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या हुई 31, नालागढ़ में बारह
बीबीएन में बढ़े डेंगू के मामले, रोगियों की संख्या हुई 43
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत बीबीएन में डेंगू के दो नए मरीज डिटेक्ट हुए है और बीबीएन में अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 43 पहुंच गया है। बद्दी अस्पताल में एलीजा विधि से हुए 20 टेस्टों में 2 मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं, जिसमें बद्दी और बरोटीवाला का एक-एक मरीज शामिल हैं। बीते वर्ष भी बीबीएन में कई मामले डेंगू के प्रकाश में आए थे और उससे पूर्व भी डेंगू ने बीबीएन में लोगों को अपना शिकार बनाया था, जिसके लिए हेल्थ टीम ने भी बीबीएन का दौरा कर उपचार किया था और इस बार भी 8 टीमों के 40 सदस्य लोगों में जागरूकता लाने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस वर्ष भी डेंगू क्षेत्र के लोगों को अपना डंक दे रहा है और डेंगू के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि डेंगू की रोकथाम के लिए जहां टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है, वहीं उपमंडल प्रशासन की ओर से भी एक कमेटी का गठन किया गया है, जो लोगों को डेंगू से बचने के प्रति जागरूक बना रहे हैं। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत दो नए मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं और 43 मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं और प्रतिदिन इनकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की जा रही है।