फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कंडाघाट-चायल-कुफरी मार्ग पर विवाद

कंडाघाट-चायल-कुफरी मार्ग पर विवाद

Tue, 26 Jun 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट-चायल-कुफरी मार्ग पर विवाद
चायल (सोलन)। नेशनल हाईवे कंडाघाट-चायल-कुफरी के प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़े होने शुरू हो गए हैं। लोगों ने हाईवे के निर्माण कार्य के लिए अनुबंधित कंपनी के जवाबों को असंतोषजनक करार दिया है। मंगलवार को हाईवे को लेकर चायल पंचायत घर में बैठक बुलाई थी। कंपनी के नुमाइंदों की तरफ से असंतोषजनक जवाब मिलने से कुछ देर के लिए बैठक में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पंचायत प्रधान ने बैठक की सूचना न देने का आरोप लगाया। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि उनका काम सूचना देना नहीं है। इसे लेकर भी गहमागहमी हुई। इसके साथ ही प्रभावितों के लिए निर्माण कार्य से पहले बसाने की योजना न बताने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभावित पंचायत के प्रधानों ने बैठक की कोई सूचना न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनएच के लिए महत्वपूर्ण बैठकों पर पंचायतों के प्रधानों को सूचना तक नहीं दी जाती। यदि सार्वजनिक भूमि अधिग्रहण करनी है तो बैठक की सूचना देना जरूरी है। कंपनी सलाहकार मिलिंद कुमार ने बताया कि उनका काम सूचना देने का नहीं है। पंचायत प्रधान सकोड़ी सुरेंद्र और बांजनी पीएस कश्यप ने बताया कि बैठक के लिए उन्हें कोई पत्र नहीं मिले हैं। बैठक में चायल पंचायत के प्रधान महेश कनौजिया, उपप्रधान अनिल वर्मा, पूर्व प्रधान चायल देविंद्र वर्मा सहित 50 प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाईवे पर दो सुरंगों का होगा निर्माण
प्रस्तावित कंडाघाट-चायल-कुफरी नेशनल हाईवे की सर्वे रिपोर्ट भी बैठक में रखी गई। यह हाईवे 57 किलोमीटर लंबा होगा। सर्वे के मुताबिक इसमें सरकारी, कृषि और आरक्षित वन क्षेत्र भूमि हाईवे की जद में आएगी। कोटी में 150 मीटर और कुफरी में 610 मीटर लंबी सुरंग तथा जनेड़घाट में पुल बनेगा। सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी। यह जानकारी वैवकोस कंपनी के तकनीकी सलाहकार मिलिंद कुमार, इंजीनियर अभिषेक और अतुल तथा अधिशासी अभियंता एनएच अरविंद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें अनुमानित 108 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


140 घर चढ़ेंगे नेशनल हाईवे की भेंट
लोगों ने बताया कि कंपनी की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए। नेशनल हाईवे बनने से 140 भवनों पर हथौड़ा चलना तय है। इससे हजारों लोग बेघर हो जाएंगे। यही नहीं कई लोगों का कारोबार भी उजड़ जाएगा। प्रभावितों को पहले बसाने को लेकर कोई कदम उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed