{"_id":"5b2917294f1c1b53268b6d92","slug":"21529419561-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में लगानी होगी किराये की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में लगानी होगी किराये की सूची
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। मनमाने दाम वसूल रहे ऑटो चालकों की मुसीबत बढ़ने वाली है। शूलिनी मेले के बाद परिवहन विभाग ऑटो चालकों पर सख्ती दिखाने की तैयारी में है। उन ऑटो चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा जो ज्यादा पैसे ले रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
ऑटो चालकों को निर्धारित किराये की सूची ऑटो में लगानी होगी। जो चालक ऐसा नहीं करेंगे, परिवहन विभाग उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे ऑटो चालकों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। विभाग ने सभी ऑटो चालकों को निर्धारित मूल्य सूची लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि सोलन शहर में ऑटो चालकों की मनमर्जी रोकने के लिए प्रशासन ने किराया तय कर रखा है। साथ ही ऑटो में चार से अधिक सवारियां प्रतिबंधित की गई है। कुछ ऑटो चालक इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए अब परिवहन विभाग सख्ती दिखाने के मूड में है।
विज्ञापन
22 जून से शुरू हो रहे शूलिनी मेले के बाद विभाग की ओर से ऑटो चालकों के साथ बैठक करेगा। बैठक में सभी चालकों को नियम के अनुसार ऑटो चलाने और ऑटो में निर्धारित किराये की सूची लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। परिवहन विभाग बैठक के बाद ऑटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए दबिश अभियान छेड़ेेगा। इसमें नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मानमानी रोकने को उठाएंगे सख्त कदम : आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विवेक चौहान का कहना है कि ऑटो चालकों की मनमानी रोकने के लिए जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चालकों को निर्धारित किराये की सूची ऑटो में लगानी चाहिए। ताकि पर्यटकों व बाहर से आए लोगों को भी निर्धारित किराये की जानकारी हो जाए। उन्होंने कहा कि शूलिनी मेले के बाद ऑटो यूनियन के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें चालकों को नियम मानने के निर्देश दिए जाएंगे। जो चालक नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल जाने के लिए वसूल रहे 30 रुपये
सोलन शहर में ऑटो का इस्तेमाल कर ज्यादातर लोग अस्पताल तक जाते हैं और अस्पताल जाने वालों से चालक मनमानी वसूली कर रहे हैं। पुराने उपायुुक्त कार्यालय से कोटलानाला तक पांच रुपये किराया लिया जाता है। लेकिन ज्यादातर ऑटो चालक यहां से अस्पताल जाने से इंकार कर देते हैं और ऑटो में बैठे लोगों से 30 रुपये किराया वसूला जाता है। अस्पताल तक ऑटो स्पेशल ले जाने की बात कही जाती है। कुछ ऑटो चालक पुराने उपायुक्त कार्यालय से अस्पताल के रूट को पूरा नहीं कर रहे हैं।
यह तय किया गया है किराया
दोहरी दवाल से पुराने उपायुक्त कार्यालय तक पांच रुपये
दोहरी दवाल से पुराने बस स्टैंड तक दस रुपये
पुराने बस स्टैंड से चंबाघाट आठ रुपये
पुराने उपायुक्त कार्यालय से कोटलानाला पांच रुपये
पुराने उपायुक्त कार्यालय से अस्पताल दस रुपये