{"_id":"59b817ae4f1c1bf47f8b65ef","slug":"21505236910-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस के कार्यक्रमों से भीड़ नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस के कार्यक्रमों से भीड़ नदारद
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नेताओं की चुंबकीय क्षमता खत्म होती जा रही है। कभी एक पल में भीड़ जुटाने वाले नेताओं का साथ देने अब कोई घर से नहीं निकल रहा। आलम यह है कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों की हालत चुनाव से ठीक पहले पतली हो गई है। खासतौर पर सोलन सदर में कांग्रेस और अर्की में भाजपा के लिए स्थिति फिलहाल संतोषजनक नहीं है।
विधानसभा चुनाव के बेहद नजदीक खड़े दोनों राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों अभी भीड़ नजर नहीं आ रही। नेताओं को दमखम के साथ प्रचार में उतरने और जनसंपर्क बढ़ाने की जरूरत है, ऐसे समय में ज्यादातर नेता अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। सदर सीट से विधायक और कांग्रेस में मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री की अगुवाई में हुए भाजपा के दलित सम्मेलन को जवाब देना चाहा। लेकिन भीड़ नहीं जुटा पाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व ही शहर के मुरारी मार्केट को कांग्रेसी झंडों से लाद दिया था। लेकिन यहां जुटे कांग्रेसियों का आंकड़ा सौ के पार भी नहीं पहुंचा।
कांग्रेस की भारी तैयारियों के बीच दलित सम्मेलन की खराब हालत ने प्रचार से पहले ही नेताओं को अलग-थलग करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर भीड़ जुटाने के मामले में भाजपा की हालत भी खराब नजर आ रही है। अर्की विस क्षेत्र में भाजपा ने इन दिनों रथ यात्रा चला रखी है। रथ हांकने को तो ड्राइवर भाजपा के पास किराये पर उपलब्ध है लेकिन इस रथ को देखने के लिए मतदाता नहीं जुट पा रहे। हालत इतनी खराब हो चुकी है कि रथ के आगे बच्चों को खड़ा करके भीड़ दिखाई जा रही है। रथ यात्रा की हवा पूरी तरह से निकल चुकी है और लोगों का साथ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
जल्दबाजी में हुआ सम्मेलन : कांग्रेस
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि दलित सम्मेलन जल्दबाजी की भेंट चढ़ा है। प्रदेश उपाध्यक्ष के बुलावे पर सम्मेलन आयोजित किया गया। लेकिन इसमें सभी विस क्षेत्र से पदाधिकारियों का चयन नहीं हुआ। इस वजह से सम्मेलन में भीड़ नहीं जुट पाई। यदि सभी विधानसभा क्षेत्र में संदेश दिया होता तो भीड़ ज्यादा होती।
एलईडी देखने आते हैं बच्चे : भाजपा
अर्की विस क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबू राम पंवर ने कहा कि रथ यात्रा को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। लोग उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट देखने आ रहे हैं। गाड़ी में एलईडी लगी है जिसमें गाने भी चलते हैं उसे देखकर कई बार बच्चे भी आ जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर सभा में बच्चे ही रहते हैं और भीड़ नहीं होती है।