फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ में एससी व एसटी एक्ट का नालागढ़ में किया विरोध

नालागढ़ में एससी व एसटी एक्ट का नालागढ़ में किया विरोध

Thu, 06 Sep 2018 05:52 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
एससी, एसटी एक्ट का नालागढ़ में विरोध
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने पर दिया जोर
सामान्य वर्ग नालागढ़ की जनता ने पीएम को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में नालागढ़ की सामान्य वर्ग जनता ने उपमंडल प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू होना चाहिए ताकि सभी वर्गों को इसका लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में शामिल रविंद्र ठाकुर, वरुण नेगी बोनी, विजय राजपूत, हरभजन सिंह, राजेश शर्मा, प्रेम शर्मा, यादविंद्र सिंह, योगेश शर्मा, रामेश्वर दास शर्मा, रामचंद, बाबू राम ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो उस समय बहुत ही गरीब वर्ग को कुछ लाभ देने और उसे ऊपर उठाने के लिए आरक्षित वर्ग में रखा था। अब देश के हालात बहुत सामान्य हैं और आजादी के समय की तरह हालात नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग अब अपनी आजीविका कमाने में समर्थ हैं और सभी वर्गों की स्थिति अच्छी है। इस कारण आरक्षण लागू होने से सामान्य वर्ग का अपमान हो रहा है। वे सभी चाहते हैं कि अब आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है और यदि सरकार आरक्षण लागू करना चाहती है तो इसे आर्थिक आधार पर लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed