फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बघेरी तंदी कुंडलू व नालागढ़ ढेरोंवाल मार्ग के लिए स्वीकृत हुए 9.15 करोड़

बघेरी तंदी कुंडलू व नालागढ़ ढेरोंवाल मार्ग के लिए स्वीकृत हुए 9.15 करोड़

Thu, 12 Jul 2018 06:48 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
बघेरी-तंदी-कुंडलू और नालागढ़-ढेरोंवाल सड़क को मिले 9.15 करोड़
विज्ञापन

विधायक लखविंदर राणा बोले, दोनों सड़कों की सुधरेगी दशा, लोगों को मिलेगी राहत

अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने के लिए विभिन्न साधनों और संसाधनों से धनराशि मुहैया करवाई जा रही है। सड़कों की दशा में सुधार से लोगों की समस्याओं का स्थायी निवारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ उपमंडल की बघेरी-तंदी-जनौण-कुंडलू-टडीघाट तक के 7.5 किमी कच्चे मार्ग और नालागढ़ ढेरोंवाल मार्ग की दशा सुधारने के लिए करीब 9.15 करोड़ राशि नाबार्ड और सरकार से मंजूर हो गई है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से दोनों मार्गों की दशा को सुधारा जाएगा। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे-105 की दशा सुधर चुकी है। इसका कार्य लगभग पूरा हो गया है।

राणा ने कहा कि बघेरी-तंदी-जनौण-कुंडलू-टडीघाट मार्ग के लिए लोनिवि नालागढ़ मंडल ने 4,74,46,000 की डीपीआर नाबार्ड को मंजूरी के लिए भेजी थी जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तंग सड़क को चौड़ा बनाया जाएगा जबकि 39 छोटी पुलियों और चार बड़ी पुलियों के निर्माण के अलावा ड्रेनेज व्यवस्था की जाएगी। पैरापिट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed