{"_id":"5af31e4e4f1c1b330a8b91f6","slug":"201525882446-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में पापा के तहत रोपी जाएगी 1 लाख पौधों की हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में पापा के तहत रोपी जाएगी 1 लाख पौधों की हरियाली
Updated Wed, 09 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएनडीए ने अधिकारियों के साथ बैठकर तय की पौधारोपण की रूपरेखा, पांच जून से शुरू होगा अभियान
इंडोर में एक जुलाई को रोपे जाएंगे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
पापा (पॉल्यूशन अबेटिंग प्लांट अभियान) के तहत औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को हरा भरा रखने के लिए एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। बीबीएनडीए ने उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उद्योगों और स्कूलों के प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी को सुनिश्चित बनाते हुए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर बीबीएन क्षेत्र के आउटडोर में एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके दूसरे चरण में एक जुलाई को इंडोर में गमलों में छोटे पौधे रोपित किए जाएंगे।
योजना के कार्यान्वयन के लिए बीबीएनडीए के सीईओ केसी चमन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी विभागों की जिम्मेवारी और उद्योगों तथा स्कूलों की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया गया। सीईओ बीबीएनडीए केसी चमन ने कहा कि पापा अभियान के तहत बीबीएन में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए 27 ऐसे पेड़ और पौधे चिन्हित किए हैं जिन्हें लगाकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है। 16 ऐसे पौधे भी चिन्हित किए हैं जो इंडोर लगाकर वायु प्रदूषण को सोख सकते हैं।
एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि उपमंडल में पांच जून को यह अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह 25 मई तक उन पौधों की मांग उनके कार्यालय को प्रेषित करें। बीबीएन में एक लाख पौधे लगाना एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनाना ही अभियान की सफलता होगी। बैठक में एसडीएम प्रशांत देष्टा, बीबीएनडीए के एडिशनल सीईओ राजीव कुमार, डीएफओ जेस शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओपी पुरी, नप बददी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बद्दी में यह पौधे रोपे जाएंगे
पौधा रोपण अभियान के तहत पीपल, बरगद, अर्जुन, बहेड़ा, जामुन, सिरिस, नीम, मुस्की कपूर और महानीम के पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा करंज, बेल, कचनार, अमलतास, आंवला, सुहानजन, हारसिंगार, चाइना रोज, जटरोपा, पीत कनेर, सफेद चमेली, रात की रानी, कपूर तुलसी, घृतकुमारी, स्पाईडर प्लांट, रोजमेरी, कड़ी पत्ता और बसूटी शामिल हैं। इंडोर में स्पाइडर प्लांट, गोल्डन पोथोस, पीस लिल्ली, चाइनीज सदाबहार, घृत कुमारी, गेरबेरा डेजी, गुलदाउदी, इंगलिश आइवी, स्नेक प्लांट, रेफिस पाम, ऐरेका पाम, रेड एज्ड ड्रेसेना, बांस पाम, वीपिंग फिग, डेरेमेन्सिस वार्नकी और चांदनी के पौधे रोपे जाएंगे।