{"_id":"5bf80742bdec224153247016","slug":"191542981442-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशहर नेरली ब्राहमणा मार्ग देने लगा लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामशहर नेरली ब्राहमणा मार्ग देने लगा लोगों को राहत
Updated Fri, 23 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को रामशहर-नेरली-ब्राह्मणा 26 किलोमीटर में से 16 किमी मार्ग पक्का होने से लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। इस मार्ग पर पुलियों और डंगों के निर्माण के बाद मेटलिंग-टारिंग का 70 फीसदी कार्य हो चुका है जबकि शेष कार्य फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत 9.10 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है।
इस मार्ग के बनने से ढाई दर्जन गांवों की 6500 आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इन्हें आवागमन सहित अपनी नकदी फसलों को मंडी तक लाने में सहूलियत मिलना शुरू हो गई है। डंगों और 26 पुलियों का निर्माण पूर्ण हो चुका है जबकि लोगों की मांग पर चार-पांच पुलियों का और निर्माण किया जाएगा। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण होगा। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र के लोग नकदी फसलों पर निर्भर करते हैं। मुख्यालय सहित अन्य जगह को आवागमन के लिए इसी मार्ग का सहारा लेते हैं लेकिन इस मार्ग पर गड्ढे उभर आए हैं।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में इस मार्ग से गुजरना काफी मुश्किलों भरा हो जाता है। कई जगहों पर स्लिप आ जाते हैं जिससे यह मार्ग पूरी तरह से खस्ता हो चुका है। इस मार्ग के दुरुस्त बनने से नेरली, गेवा, बहरोटा, धालमू, धोनी, धेरड़ी, गहलू, बकोटा, झार, कपलेहड़, सिलोन, बटेड़, कट्टल, मालम, नेरली चनाला, बालम, क्यारडू़, चड़ोग, परवा, साई, नेरली ब्राह्मणा, धरमाणा, बुखारी, कट्टल कुसरी सहित आसपास के अन्य गांवों की करीब 6500 आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। विभाग के मुताबिक, जहां यह मार्ग तंग है। वहां इसकी वाइडनिंग की जा रही है। अपग्रेडशन के तहत इसमें कलवर्ट भी लगाए जा रहे हैं। 20 एमएम की थिक लेयर से इसे पूरी तरह से पक्का बनाया जा रहा है। ड्रेनेज की माकूल व्यवस्था मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
एसडीओ पीडब्लयूडी सब डिवीजन रामशहर गुरमिंदर राणा ने कहा कि 26 किलोमीटर मार्ग का 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। फरवरी तक यह कार्य पूरी तरह से मुकम्मल कर मार्ग जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।