{"_id":"5b76ff9a42c79246344b1c1c","slug":"191534525338-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले छात्र खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतरीन प्रर्दशन करने वाले छात्र खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में प्रधानाचार्य विपेंद्र काल्टा ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लौटे छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन के लिए छात्रों को बधाई दी। स्कूल के छात्र अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल ममलीग और सीसे स्कूल पट्टा महलोग गए थे। अंडर-14 में बॉयज स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट, वॉलीबाल और योगा में पहला स्थान और खो-खो में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में कुश्ती प्रतियोगिता के 42 किलो भार वर्ग में रोहित ने पहला स्थान, स्वर्ण पदक और 55 किलो भार वर्ग में रजत पदक विजेता को भी सम्मानित किया। इस उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल ने स्कूल शारीरिक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।